फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The villagers stopped the SP's bicycle yatra

ग्रामीणों ने रोकी सपा की साइकिल यात्रा,

Sun, 09 Aug 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 09 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
इस दौरान सबने कटेहरी विधायक व स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर कुछ सपा पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। नतीजतन नेताओं को साइकिल यात्रा अन्य गावों की तरफ ले जानी पड़ी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि जब तक माइनर की साफ सफाई नहीं जाती, तब तक सपा का कोई भी कार्यक्रम गांव में आयोजित नहीं होने नहीं दिया जाएगा।  कटेहरी विकास खंड के मोहनपुर कोडना, हैदराबाद, गिलंटवा, भिउरा व भारीडीहा से गुजरने वाली माइनर की समुचित साफ सफाई की मांग लंबे समय से संबंधित ग्रामीणों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन


वे इसके लिए न सिर्फ संबंधित अधिकारियों, बल्कि कटेहरी विधायक व स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी तक से कई बार शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार माइनर की सफाई के लिए वे कटेहरी स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर एनटीपीसी गेस्टहाउस तक मंत्री जी से मांग करते रहे, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को जब एनटीपीसी से मंत्री मांझी का काफिला सपा साइकिल यात्रा को रवाना करने के लिए कटेहरी की तरफ बढ़ा, तो संबंधित ग्रामीणों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि श्री मांझी उनकी अनदेखी कर आगे बढ़ गए। इससे ग्रामीणों की नाराजगी और भी बढ़ गई।

कुछ देर बाद मरथुआ सरैया से साइकिल यात्रा को झण्डी दिखाकर मंत्री श्री मांझी ने रवाना किया और वापस कटेहरी स्थित कार्यालय चले गए। इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडों से लैस होकर अपने अपने गांव के बाहर एकत्र हो गए। जब साइकिल यात्रा उनके गांव के निकट पहुंची, तो ग्रामीणों ने उन्हें गांव में प्रवेश करने से रोक दिया।


लगभग दो घंटे तक जब यात्रा गांव के बाहर खड़ी रही, तो इसकी सूचना मंत्री श्री मांझी को दी गई। इस पर पार्टी कार्यालय से कुछ पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किडया, लेकिन ग्रडामीण टस से मस नहीं हुए। अंत में साइकिल यात्रा बाहर से ही अन्य गांव के लिए रवाना हो गई।

उधर ग्रामीणों का कहना है कि जब माइनर की समुचित साफ सफाई सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वे संबंधित गावों में सपा का कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed