फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The villagers demonstrated against cane dues

गन्ना बकाया को लेकर प्रदर्शन

Thu, 25 Jun 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 25 Jun 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
वक्ताओं ने मिल प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि भुगतान में जिस तरह की मनमानी की जा रही है, वह उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाने के समुचित प्रबंध भी किए थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार सुबह मिझौड़ा स्थित चीनी मिल परिसर पहुंच गए।
विज्ञापन


वहां उन्होंने जिला संयोजक वीरेंद्र गुप्त फौजी के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि जिले के किसानों का लंबा भुगतान नहीं किया जा रहा है। गुप्त ने कहा कि चीनी मिल ने किसानों का जो पैसा दबा रखा है, उससे संबंधित किसानों को खासी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारों को किसानों की बुनियादी समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


दोनों ही पार्टियां किसानों के हित के खिलाफ काम कर रही है। जिसे आम आदमी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। चेतावनी दी कि एक हफ्ते में किसानों का बकाया भुगतान सुनिश्चित न हुआ, तो पार्टी जिले में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। जिला संगठन संयोजक डॉ. सचींद्र कुमार व कटेहरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारों की मनमानी का ही खामियाजा किसान लगातार भुगत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र की सत्ता में आने से पूर्व नरेंद्र मोदी ने किसानों से जो वादे किए थे कि अब उन्हें याद नहीं। प्रदेश सरकार को तो किसानों से जैसे कोई लेना देना ही नहीं। इस मौके पर जिला सचिव विनय पटेल, जगदीश मौर्य, राजेश गुप्त, रामसूरत वर्मा, डा. संजीव वर्मा, इंद्रजीत दुबे व रामनवल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed