फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The village government will choose above the party spirit

दलगत भावना से ऊपर उठ कर चुनेंगे गांव की सरकार

Wed, 07 Apr 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
The village government will choose above the party spirit
जहांगीरगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए मतदान की तारीख के निकट आने के साथ ही चुनावी सरगर्मी भी तेज हो गयी है। सभी प्रत्याशी विकास से लेकर सरकारी योजनाओं तक का पूरा फायदा दिलाने के दावे मतदाताओं से कर रहे हैं। वहीं जागरूक वोटर भी दावेदारों की कार्यशैली व गांव की सरकार बनाने को सोच समझ कर ही मतदान की बात कर रहा है। बुधवार को अमर उजाला टीम जहांगीरगंज विकास खण्ड के बिशुनपुर बजदहां ग्राम पंचायत के मजरा सुजावल गांव पहुंची।
विज्ञापन

सुधीर सिंह के घर के सामने कुछ लोग बैठे गांव की सरकार बनाने पर चर्चा कर रहे थे। निक्कू वर्मा व बब्लू यादव ने कहा कि गांव की सरकार एक अच्छी सरकार होनी चाहिए। इसके लिए हम सभी को पूरी गंभीरता दिखानी होगी। जात पात, दलगत से ऊपर उठकर हमें ऐसे प्रत्याशी के हाथ में बागडोर सौंपनी होगी, जो वास्तव में गांव के विकास को लेकर गंभीर हो। जनार्दन व निर्भया सिंह ने कहा कि चुनेंगे उसे जो गांव का विकास ठीक ढंग से करने के साथ पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाएं और जीतने के बाद भी सभी के सुख दुख में साथ खड़ा रहे।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिशुनपुर बजदहां
प्राथमिकता पर होगा विकास
श्यामसुंदर ने कहा कि गांव का विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। मैं विकास के नाम पर ही मतदाताओं के सामने जा रहा हूं। जब विकास के नाम वोट मांग रहे हैं, तो जाहिर सी बात है कि गांव में विकास प्राथमिकता के आधार पर ही कराएंगे। मैं जो वादा करता हुूं, उसे पूरा जरूर करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूर होगा पेयजल संकट
संजीव वर्मा ने कहा कि गांव में प्रकाश व पेयजल की बड़ी समस्या है। इस पर मैं पूरी मजबूती से कार्य करूंगा। न सिर्फ खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराउंगा, बल्कि बड़ी संख्या में नई स्ट्रीट लाइटें भी लगवाउंगा। खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त कराने के साथ ही नए हैंडपंप की स्थापना भी करूंगा।
ग्राम पंचायत रायपुर बेलवा डांड़ी
महिला सशक्तीकरण पर रहेगा जोर
पूजा प्रदीप चौरसिया ने कहा कि वे महिलाओं के हक के लिए पहले भी पूरी मजबूती से आवाज उठाती आई हैं और आगे भी उठाती रहेंगी। महिलाओं को सशक्त बनाने पर उनका पूरा जोर रहेगा। इसके लिए महिलाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्म निर्भर बनाएंगी। यदि महिलाएं सशक्त होंगी, तो गांव व देश का विकास भी तेजी से होगा।
गांव का करेंगे चहुंमुखी विकास
पुष्पा यादव ने कहा कि उनके पति पूर्व प्रधान थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में गांव का तेजी से विकास कराया था। विकास को लेकर उन्होंने जो अभियान छेड़ा था, उसे वे आगे बढ़ाएंगी। गांव का चहुंमुखी विकास हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। महिलाओं के हक में वे बेहतर कार्य करेंगी।
ग्राम पंचायत देवरिया बजुर्ग
होगा सीसी मार्गेों का निर्माण
चंपा देवी ने कहा कि गांव में संपर्क मार्ग व आवागमन की समुचित व्यवस्था नहीं है। इसके लिए उन्हें यदि जीत हासिल होती है, तो वे न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगी, बल्कि गांव की गलियों को भी सीसी कराएंगी। जलनिकासी की समस्या को दूर करने के लिए बड़े पैमाने पर न सिर्फ नालियों का निर्माण कराएंगे, बल्कि क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत भी कराएंगी।
युवाओं को दिलाएंगे अधिकार
महेंद्र यादव ने कहा कि देश के भविष्य युवा हैं। युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। यदि युवा सशक्त होगा, तो ेदेश का विकास भी तेजी से होगा। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध करेंगे। इसके साथ ही महिलाओं के उत्थान के लिए भी सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
ग्राम पंचायत खरुअइया
मजदूरों को मिलेगा सौ दिन का रोजगार
पप्पू प्रजापति ने कहा कि गांव में न सिर्फ तालाब का निर्माण कराएंगे, बल्कि तालाब का सौंदर्यीकरण भी कराएंगे। गांव का विकास उनके एजेंडे में मुख्य रूप से शामिल है। मनरेगा मजदूरों मजदूरों को 100 दिन का न सिर्फ कार्य मिलना तय करेंगे, बल्कि समय पर भुगतान भी कराया जाएगा।

पात्रों को दिलाएंगे पूरा राशन
लक्ष्मन यादव ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का पात्रों को समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। सभी के सुख दुख में न सिर्फ बराबरी की भागीदारी करेंगे, बल्कि जो भी उनसे मदद मांगने आएगा, उसकी बिना भेदभाव के मदद करेंगे। पात्रों को पेंशन, शौचालय व आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए पूरी गंभीरता दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed