{"_id":"e790941e724b20d6dff32c02515a33d8","slug":"the-vehicle-will-not-be-given-case-will-file-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में वाहन न देने पर दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में वाहन न देने पर दर्ज होगा केस
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
द्वितीय चरण के चुनाव में वाहन उपलब्ध न कराने वाले विद्यालयों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार द्वितीय चरण के मतदान में बीएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज किशुनपुर माडरमऊ, लल्लनजी ब्रम्हचारी महाविद्यालय राजेसुल्तानपुर, सिंगारीदेवी स्मारक महाविद्यालय आलापुर, बिहारीलाल स्मारक किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय आलापुर, डीडी एकेडमी प्राथमिक विद्यालय जलालपुर, डीएन एजुकेशनल सोसाइटी जलालपुर, बाबा बरुआदास इंटर कॉलेज जलालपुर, इन्फैक्ट इंडियन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल व बाबा बनारसीदास स्मारक महाविद्यालय बंजरहवा रामपुर रामनगर ने प्रशासन के निर्देश के बाद भी वाहन उपलब्ध नहीं कराए।
ऐेसे में अब इनके विरुद्ध वाहन उपलब्ध न कराने को लेकर केस दर्ज कराने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है।