फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The urge to study was seen in children in schools

स्कूलों में बच्चों में दिखी पढ़ाई की ललक

Fri, 10 Sep 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
The urge to study was seen in children in schools
अंबेडकरनगर के प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर में शिक्षा ग्रहण करते बच्चे। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लंबे समय बाद जिले के 1582 परिषदीय विद्यालयों में पहुंच रहे बच्चों के बीच अब पढ़ाई की ललक साफ दिखने लगी है। शुरूआती दौर में तो बच्चों व अभिभावकों दोनों के बीच असहजता देखने को मिली थी, लेकिन अब स्कूल पहुंच रहे बच्चे पढ़ाई में रुचि लेते दिख रहे हैं। बीते दिन अमर उजाला टीम ने कई परिषदीय विद्यालयों का जायजा लिया तो वहां पढ़ाई का माहौल बेहतर ढंग से देेखने को मिला। शिक्षकों द्वारा भी रुचि लेकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जा रहा था। ऐसे में यह उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था पटरी पर लौट आएगी। अभी सबसे ज्यादा संकट बच्चों की उपस्थिति को लेकर है, लेकिन इसमें सुधार देखने को मिल रहा है। जिले में 1062 प्राथमिक विद्यालय, 237 उच्च प्राथमिक व 283 कंपोजिट स्कूल हैं।
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ हो रही दोस्तों से मुलाकात
प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर में कक्षा पांच के छात्र शिवांश मिश्र ने कहा कि अब स्कूल आकर अच्छा लग रहा है। जब स्कूल बंद था तब कई दिन मोहल्ला पाठशाला में जाकर शिक्षा ग्रहण की थी। अब स्कूल खुलने के बाद कुछ दोस्तों से भी मिलने का मौका मिला है। बताया कि स्कूल में पढ़ाई अच्छे ढंग से हो रही है। उच्च प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में कक्षा 6 के छात्र आयुष मोदनवाल का कहना था कि विद्यालय बंद रहने के दौरान एक निजी शिक्षक से कोचिंग के जरिए तमाम जानकारी हासिल की। मैं स्कूल बंद रहने के दौरान भी कोचिंग से पढ़ाई कर रहा था। लेकिन अब नियमित स्कूल आ रहा हूं। स्कूल आकर पढ़ाई करने से ज्यादा अच्छे ढंग से समझ में आ रहा है। प्राथमिक विद्यालय टेमा में कक्षा चार की छात्रा प्रज्ञा व प्राथमिक विद्यालय अढ़नपुर में कक्षा पांच की छात्रा मानसी तिवारी ने कहा कि स्कूल खुलने से अच्छा लग रहा है। मोहल्ला पाठशाला कुछ दिन चली थी। स्कूल बंद रहने के दौरान ठीक से पढ़ाइ नहीं हो पा रही थी। अब स्कूल खुलने पर टीचरों द्वारा ठीक से पढ़ाया जा रहा है। इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय पूरा बक्सराय के कक्षा चार के छात्र श्लोक शर्मा व कक्षा पांच की छात्रा आंचल यादव भी स्कूल आकर खुश दिखाई दे रही हैं। कहा कि स्कूल खुलने का इंतजार हम लोग कर रहे थे। अब स्कूल में आने के बाद दोस्तों से मिलने का मौका भी मिला है।
विज्ञापन

बेहतर ढंग से हो रहा संचालन
जिले के परिषदीय स्कूलों में शासन के निर्देशों के अनुरूप बेहतर ढंग से शिक्षा दी जा रही है। छात्र-छात्राओं की मानक के अनुरूप उपस्थिति तय करने के निर्देश हैं। स्कूलों में बेहतर ढंग से पढ़ाई हो, इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारी लगातार स्कूलों का भ्रमण कर रहे हैं। शिक्षकों को निर्देश है कि विभाग के निर्देशों के अनुरूप प्रभावी ढंग से शिक्षा ग्रहण कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed