{"_id":"3ddd7ffc27f08bcbfc88460c7885b6dd","slug":"the-two-sides-threw-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में पथराव
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बजाए दोनों पक्षों को शांतिभंग की धाराओं में पाबंद करने की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी न्यायालय भेजने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब नौ बजे मोहल्ले के सब्लू कन्नौजिया (20) ने बिहार चुनाव के परिणाम पर पूरब चुंगी नाका पर पटाखा फोड़ा। इस पर कुछ लोगों ने आपत्ति किया, और सब्लू को दौड़ा लिया। वह वहां से भाग निकला। कुछ देर बाद उसी रास्ते से जा रहे सब्लू के पिता की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
इसे लेकर सबलू के परिवारीजन सभासद अब्दुल मजीद से शिकायत करने पहुंचे। इसी बीच किसी ने अफवाह फैला दी कि कुछ लोगों ने सभासद का घर घेर लिया है। इससे वहां ईंट पत्थर चलने लगे। कुछ लोगों ने सुरेश यादव के घर पर भी पथराव शुरू कर दिया। सब्लू के घर पर भी उपद्रवियों ने हमला किया। इससे उसका काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन