{"_id":"9da359320abec5d3732c4887f2303120","slug":"the-two-sides-clashed-in-the-land-dispute-aged-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, वृद्ध की मौत
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी महमूद अहमद व शोएब किदवई पुत्रगण जहूर किदवई के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन कोई स्थाई निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
नतीजा यह रहा कि बुधवार देर सायं एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। बताया जाता है कि शोएब व अफजल पुत्र महमूद के बीच विवाद हो गया। इसी बीच बीचबचाव करने पहुंचे महमूद (65) आपाधापी में गिर पड़े, और बेहोश हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में अफजल ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन