{"_id":"d704bc123c8d769661dc258ad938a8a6","slug":"the-two-sides-clashed-after-the-result-of-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव परिणाम के बाद भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव परिणाम के बाद भिड़े दो पक्ष
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी मसीउज्जमा ग्राम प्रधान पद पर जीत हासिल करने के बाद जब समर्थकों के साथ गांव पहुंचे, तो वहां उनके पुत्र शादाब ने आतिशबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे दूसरे स्थान पर रहे ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी के एक समर्थक ने आतिशबाजी करने से मना किया।
विज्ञापन
इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष की तरफ से कई लोग एकत्र हो गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में शादाब सहित कुल तीन लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
जानकारी पुलिस को हुई, तो एसओ अशोक यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को बुलाकर समझा बुझाया। एसओ श्री यादव ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। शादाब की तरफ से तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन