फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The three women robbed unconscious

तीन महिलाओं को बेहोश कर लूटा

Wed, 24 Jun 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 24 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
श्रीपुर गांव में दो ढोंगी महिलाओं ने दो घरों में झाड़फूंक के नाम पर दो महिलाओं व एक किशोरी को बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों घरों से करीब दो लाख की संपत्ति लेकर भाग गईं। मामले में पीड़ित परिवारीजनों ने थाने में बुधवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दो महिलाएं गांव निवासी ओम प्रकाश दुबे के घर पहुंची। उस समय ओम प्रकाश मऊ गए थे। घर पर उनकी पत्नी मंजू व पुत्री दीपिका (11) थी। ढोंगी दोनों महिलाओं ने मां संतोषी के नाम पर कुछ दान देने को कहा। इस पर मंजू उन्हें 10 रुपये देने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों महिलाओं ने कोई पाउडर उन पर फेंक दिया, जिससे मंजू व दीपिका बेहोश हो गईं। इसके बाद दोनों महिलाओं ने अलमारी में रखे 1100 रुपये और जेवर पार कर दिए। इसके बाद वे गांव के शोभावती के घर गई। उस समय घर में उसका पुत्र गोलू (16) भी था। झाड़ फूंक की बात कहते हुए दोनों ने गोलू को घर से बाहर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोलू के जाते ही दोनों महिलाओं ने शोभावती के चेहरे पर पाउडर फेंककर उसे भी बेहोश कर दिया। इसके बाद जेवर, एक बोरी चावल, 15 किलो दाल लेकर भाग गईं। देर शाम जब ओमप्रकाश घर पहुंचे, तो मंजू बेहोश मिली। दीपिका को होश आ चुका था। पूछने पर दीपिका ने पूरे मामले की जानकारी दी।


ओम प्रकाश ने आननफानन में मंजू को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। उधर, शोभावती भी बुधवार शाम तक पूरी तरह होश में नहीं आ सकी थी। बाद में पीड़ितों ने बुधवार को थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। एसओ एनके पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed