फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The teachers' union submitted a memorandum to the MLA against the merger

Ambedkar Nagar News: मर्जर के खिलाफ शिक्षक संघ ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Jul 2025 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The teachers' union submitted a memorandum to the MLA against the merger
आलापुर में विधायक को ज्ञापन देते संघ के पदा​धिकारी।-​शिक्षक संघ
अंबेडकरनगर। 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों के मर्जर के विरोध में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर व जहांगीरगंज ने संयुक्त रूप से आलापुर विधायक त्रिभुन दत्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय व 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए हजारों प्रधानाध्यापकों को सरप्लस घोषित करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

जहांगीरगंज संघ के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय ने विधायक को ज्ञापन देते हुए स्कूल विलय करने का आदेश वापस कराने की मांग की। इसके अलावा विलय प्रक्रिया बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। रामनगर अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने कहा कि इससे छात्राओं को स्कूल जाने में समस्या होगी। पेयरिंग से आम आदमी दैनिक मजदूरी करने वाले अभिभावकों में रोष व्याप्त है। सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस दौरान जहांगीरगंज संघ मंत्री रामकेवल यादव, रामनगर संघ मंत्री राहुल कनौजिया, राधेश्याम, ओमप्रकाश जायसवाल, सपा विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष घनश्याम यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed