फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   the target of paddy perchasing is only 40 percent complete

डेढ़ माह खरीद शेष, लक्ष्य सिर्फ 40 फीसद पूरा

Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
the target of paddy perchasing is only 40 percent complete

 खरीद का कार्य समाप्त होने में मात्र डेढ़ माह का समय शेष रह गया है, लेकिन 65 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष अब तक मात्र 26806 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो सकी है, जो कि लक्ष्य का मात्र 40 प्रतिशत है।

विज्ञापन


धान खरीद के लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर स्थापित किए गए 6 एजेंसियों के 48 केंद्रों पर अब तक 3 हजार 617 किसानों को लाभ मिल सका है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि धान खरीद को लेकर एजेंसियां व संबंधित अधिकारी कितना गंभीर हैं।
विज्ञापन


शासन प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी जिले में धान खरीद का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। खरीद का कार्य प्रारंभ हुए लगभग ढाई माह बीतने को है, लेकिन अब तक मात्र 40 प्रतिशत ही धान की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि धान किसानों को अपनी उपज बिक्री में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए विगत एक नवंबर से धान खरीद का कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य विभाग के 6, पीसीएफ के 32, यूपीएग्रो के 1, यूपीएसएस के 4, कर्मचारी कल्याण निगम के 3 व भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र स्थापित किए गए।

साथ ही जिले को 65 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य भी दे दिया। साथ ही शासनस्तर से सभी एजेंसियों को सुचारु रूप से धान खरीद का निर्देश दिया गया। यह भी चेतावनी दी गई कि यदि कहीं से किसी प्रकार की शिकायत सामने आती है, तो कार्रवाई की जाएगी।


इन सब कवायद के बाद भी धान खरीद का पहिया तेजी से आगे नहीं बढ़ सका। अब जबकि खरीद समाप्त होने में मात्र डेढ़ माह का ही समय शेष रह गया है, तो ऐसे में अब तक 65 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 26806.88 एमटी ही धान की खरीद हो सकी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed