{"_id":"615b3e6c8ebc3e222b44e44c","slug":"the-spies-expressed-their-anger-by-demonstrating-ambedkar-nagar-news-lko598638791","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर लखीमपुर कांड को लेकर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर समाजवादी पाटी कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में प्रदर्शन कर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ लगातार बर्बर रवैया अपनाया जा रहा है। लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जिस प्रकार से गिरफ्तार किया गया है, वह अत्यंत निंदनीय है। लखीमपुर खीरी कांड में मृतकों के परिवार को दो करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। इस बीच जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे 55 सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें निजी मचलके पर रिहा कर दिया गया।
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। इसके बाद भी अन्नदाता का उत्पीड़न किया जा रहा है। कृषि कानून के विरोध में किसान लबे समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की हठधर्मिता है कि वह किसानों से बातचीत के लिए आगे नहीं आ रही है। केंद्र व राज्य सरकार को किसान पसंद ही नहीं है।
पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा व पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कहा कि किसानों के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार हद दर्जे का अत्याचार कर रही है। अंग्रेजी दौर के अत्याचार को पीछे छोड़ दिया जा रहा है। वरिष्ठ नेत्री विद्यावती राजभर, मुजीब अहमद, सिद्धार्थ मिश्र, आनंद वर्मा, सुभाष यादव, प्रतिमा यादव, प्रद्युम्र यादव, महेंद्र यादव, नरसिंह वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लखीमपुर खीरी मामले में तत्काल गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किया जाए। उन्हें व उनके पुत्र को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
बसखारी थाना परिसर में वरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के नेतृत्व में विजयमणि यादव, संजय गुप्ता, विनोद कनौजिया, सुभाष यादव, प्रियम उपाध्याय, प्रमोद चौरसिया ने प्रदर्शन कर किसानों को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की। कहा गया कि मृतक के परिवारीजनों को दो करोड़ व घायलों को एक करोड़ देने के साथ ही मृतक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। जलालपुर में विधायक सुभाष राय व राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में फूलचंद्र यादव, पृथ्वीपाल यादव, केशवराम पटेल, रामप्रताप यादव, धर्मेंद्र यादव, मंजूर अहमद, आलोक सिंह यादव, जयप्रकाश यादव आदि ने प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लोकतंत्र की हत्या बताया।
वक्ताओं ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। कटेहरी मे पूर्व विधायक जयशंकर पांडेय के नेतृत्व में आशीष पांडेय, सुरेंद्र कुमार यादव, अरविंद यादव, वीरेंद्र तिवारी, घनश्याम यादव, मुकेश सिंह, रघुवेंद्रर सिंह यादव, बजरंगी तिवारी ने कहा कि लखीमपुर खीरी मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए।