फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The son of the former minister took the young man hostage, beat him up

पूर्व मंत्री के पुत्र ने साथियों के साथ युवक को बनाया बंधक, पीटा

Tue, 12 Oct 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
The son of the former minister took the young man hostage, beat him up
टांडा। उधार लिए रुपये वापस मांगने पर पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा के पुत्र ने अपने चार साथियों के साथ एक युवक को बंधक बना लिया। इसके बाद उसे अपने महाविद्यालय के एक कक्ष में जमकर पीटा। इससे वह घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने 3 नामजद और 2 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना अलीगंज थाना क्षेत्र की है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के पीड़ित कोल्हुआ मुकुंदपुर निवासी सचिन वर्मा के अनुसार मखदूमपुर निवासी पूर्व मंत्री सपा नेता गोपीनाथ वर्मा के पुत्र विजय ने उनसे एक लाख 69 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी दिनों से रुपये वापस करने आनाकानी कर रहे थे। बीते दिन जब वह पैसा मांगने उनके महिला महाविद्यालय गया तो वहां विजय ने अपने साथियों के साथ कमरे में बंधक बना लिया।
विज्ञापन

पिस्टल निकाल धमकाया। जमीन पर गिराकर पीटा और हाथ-पैर भी बांध दिए। आरोप लगाया कि चाकू से पेट फाड़ने की भी धमकी दी गई। इसके बाद दोबारा रुपये न मांगने की धमकी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी विजय के अलावा वीरेंद्र गुप्त और शंभू तिवारी को नामजद करते हुए 2 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ नागेंद्र सरोज ने बताया कि पिटाई में ज्यादा चोट आई है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed