{"_id":"5707e8624f1c1bc869c8114c","slug":"the-seven-day-ram-katha-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिवसीय रामकथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिवसीय रामकथा शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मकरही में हुआ रामकथा का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
नरायण पब्लिक स्कूल महेश्वरीनगर मकरही के प्रांगण में सात दिवसीय रामकथा का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। सनातन वैदिक आश्रम ट्रस्ट के बैनर तले मकरही रियासत से जुड़े नृपेंद्र शाह की देखरेख में आयोजित कथा में संत श्रीनिवास दास वेदांती ने कहा कि कलियुग में संसार रूपी भव पार करने के लिए सुसंगत जरूरी है।
विज्ञापन
संत संगत के जरिए ही मनुष्य अपनी नैया पार लगा सकता है। चिकित्सक डॉ. महेंद्र उपाध्याय ने इससे पहले कथावाचक का स्वागत किया। कथावाचक ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे कथा को खुद समझते हुए दूसरों तक भी ज्ञान पहुंचाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधान हरीलाल यादव, मंत्री सुरेंद्रनाथ उपाध्याय, बजरंग सिंह, विजयप्रताप सिंह, अंजनी वर्मा, पवन वर्मा व विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन