फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The reservation list of block-head disclosed

ब्लॉक प्रमुख पदों का आरक्षण जारी

Mon, 07 Sep 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 07 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति महिला के लिए एक-एक पद आरक्षित है। जबकि एक पद पर सामान्य महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ सकेंगी। इससे कई दावेदारों को झटका भी लगा है।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर पिछले कई दिनों से जिले में गहमा गहमी का माहौल था। आरक्षण की प्रक्रिया की तैयारी पिछले एक पखवारे से भी अधिक समय से चल रही थी।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया स्थगित होने के कारण सभी की निगाहें सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख और क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के पदों को लेकर टिक गईं। एक दिन पहले रविवार के अवकाश में ही इन पदों का आरक्षण घोषित होने की उम्मीद थी, लेकिन सूची जारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जिला प्रशासन ने ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर आरक्षण की स्थिति घोषित कर दी। जिला मुख्यालय वाले अकबरपुर ब्लॉक प्रमुख का पद पिछले चार चुनाव के बाद सामान्य कर दिया गया है। 1995 के बाद लगातार दो चुनाव में यह पद पिछड़ी जाति महिला और 2005 में पिछड़ी जाति व 2010 में महिला के लिए पद आरक्षित था।

जलालपुर ब्लॉक प्रमुख पद पर भी यही स्थिति है। वर्ष 1995 व 2000 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जलालपुर प्रमुख पद के लिए 2005 में महिला और 2010 में अन्य पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षण लागू कर किया गया था।

इस बार यह पद यहां सामान्य कर दिया गया है। कटेहरी ब्लॉक प्रमुख का पद लगातार दूसरी बार अनारक्षित है। इसके पहले के तीन चुनावों में यह पद पिछड़ी जाति व पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित होता आया है। जहांगीरगंज ब्लॉक प्रमुख का पद इस बार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित है, गत चुनाव में अनुसूचित जाति महिला के लिए पद आरक्षित था।

1995 व 2005 में यह पद अनारक्षित था। 2000 में यह महिला के लिए आरक्षित किया गया था। रामनगर में ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके पहले के चुनाव में यह पद सामान्य था। वर्ष 1995 व 2000 में यह पद सामान्य था, जबकि 2005 में पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया था।

बसखारी में इस बार ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव अनुुसूचित जाति का प्रत्याशी लड़ सकेगा,  जबकि पिछली बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। 2010 के चुनाव में यह महिला के लिए आरक्षित किया गया था। इससे पहले के दो चुनाव में यह पद अनारक्षित था।

टांडा में ब्लॉक प्रमुख का पद इस बार महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जबकि पिछली बार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। वर्ष 2005 में अनुसूचित जाति और इससे पहले के दो चुनावों में यह पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया था।

भीटी ब्लॉक प्रमुख का पद इस बार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया है, जो गत बार अनारक्षित था। 2005 के चुनाव में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने से पहले लगातार दो चुनाव में यहां प्रमुख का पद अनारक्षित होता आया था।

भियांव में इस बार ब्लॉक प्रमुख का पद पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित है, जबकि गत बार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। 2005 के चुनाव में महिला के लिए आरक्षण से पहले के दो चुनाव में यह पद लगातार अनारक्षित था।


ब्लॉकॅ             आरक्षण इस वर्ष        - आरक्षण गत वर्ष
जहांगीरगंज        - पिछड़ी जाति          - अनुसूचित जाति महिला
रामनगर          -अनुसूचित जाति महिला   -सामान्य
बसखारी          -नुसूचित जाति           - अन्य पिछड़ा वर्ग
टांडा             - महिला                - अन्य पिछड़ा वर्ग
कटेहरी          - सामान्य                - सामान्य
भीटी            -पिछड़ी जाति             - सामान्य 

अकबरपुर        - सामान्य                -महिला
जलालपुर         - सामान्य               - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
भियांव           - पिछड़ी जाति महिला      -अनुसूचित जाति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed