फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The relief from the heavy rain

झमाझम बारिश ने दी गर्मी से निजात

Wed, 02 Sep 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Wed, 02 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

उधर धान किसानों की भी सिंचाई संबंधी चिंता भी काफी हद तक दूर हो गई। बारिश से जिला मुख्यालय पर जगह जगह जलभराव भी हो गया। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मालूम हो कि बारिश न होने से धान किसानों के सामने सिंचाई की समस्या पैदा हो गई थी। साधन संपन्न किसान तो किसी प्रकार सिंचाई कर रहे थे, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को मुश्किलें हो रही थीं। बुधवार दोपहर बाद अचानक आसमान पर काले बादल उमड़ने-घुमड़ने लगे।
विज्ञापन


कुछ ही देर में पहले तेज हवा चली इसके बाद बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों ने भी राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर के किसान राजबहादुर व संतराम ने कहा कि यदि इसी प्रकार से समय समय पर बारिश होती रहे, तो भी धान की फसल को नुकसान होने से बचाया जा सकता है। किसान जगन्नाथ व घनश्याम ने कहा कि यदि यही बारिश फुहार के रूप में हो, तो इसका व्यापक लाभ धान की फसल को मिलेगा।


उधर झमाझम बारिश से जिला मुख्यालय पर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग, कलक्ट्रेट के निकट, पटेलनगर तिराहा के निकट व बस स्टेशन क्षेत्रों में जगह-जगह सड़कों पर नाले व नालियों का गंदा पानी बहने लगा। इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed