{"_id":"6272b28d4cec94075547fff1","slug":"the-problem-of-jam-in-the-city-will-be-away-from-quarter-to-two-crores-ambedkar-nagar-news-lko629058382","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने दो करोड़ से दूर होगा शहर में जाम का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने दो करोड़ से दूर होगा शहर में जाम का संकट
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इस बदहाल मार्ग का जल्द शुरू होगा सुदृढ़ीकरण-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर जाम की समस्या से संघर्ष कर रहे आमजन के लिए बड़ी राहत की खबर है। वैकल्पिक बाइपास के तौर पर प्रयोग किए जाने वाले तमसा मार्ग व जौहरडीह मार्ग का सुदृढ़ीकरण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। लगभग पौने 2 करोड़ रुपये की लागत संबंधित सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य एक सप्ताह में शुरू करने की तैयारी है। इन दोनों वैकल्पिक मार्गों के निर्माण से जिला मुख्यालय पर काफी हद तक जाम की समस्या दूर हो जाएगी। इस बीच बहुप्रतीक्षित अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय शिलान्यास करेंगे। 19 किमी. से अधिक लंबे मार्ग का निर्माण लगभग 45 करोड़ रुपये से अधिक राशि से होगा।
जिला मुख्यालय के वैकल्पिक बाईपास के रूप में प्रयोग किए जाने वाले दो प्रमुख मार्ग तमसा मार्ग व जौहरडीह मार्ग के दिन अब बहुरने वाले हैं। इन दोनों मार्गों का राज्य राज्य सड़क निधि योजना के तहत लगभग पौने दो करोड़ रुपये की लागत से सुदृढ़ीकरण होगा। बताते चलें कि जिला मुख्यालय पर लगभग प्रतिदिन की समस्या उत्पन्न होती रहती है। इसमें फंसकर लोग समस्याओं से संघर्ष करते हैं। जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए वैकल्पिक बाईपास के रूप में प्रयोग किए जाने वाले बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके अकबरपुर तमसा मार्ग व जौहरडीह मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। दरअसल अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर स्थित तमसा मार्ग पहितीपुर रोड पर, जबकि जौहरडीह मार्ग बसखारी रोड से मिलता है। ऐसे में इन दोनों के निर्माण से संबंधित मार्गों पर जाने वाले नागरिक व यात्री इन दोनों मार्गों का वैकल्पिक प्रयोग करते हैं। इन दोनों मार्गों के बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के चलते इनका सुचारु रूप से प्रयोग नहीं किया जा रहा था। इसके चलते जाम की समस्या और भी बढ़ रही थी।
इस बीच अब इन दोनों प्रमुख मार्ग के सुदृढ़ीकरण निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड लोक निर्माण के अवर अभियंता हरेकृष्ण ने बताया कि राज्य सड़क निधि के तहत इन दोनों मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसमें 2 किमी 700 मीटर लंबे जौहरडीह मार्ग का सुदृढ़ीकरण 84 लाख रुपये, जबकि 2 किमी. 400 मीटर लंबे तमसा मार्ग का निर्माण 83 लाख रुपये की लागत से होगा। इन दोनों मार्गों के निर्माण से जिला मुख्यालय पर लगने वाले जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
आज होगा इल्तिफातगंज मार्ग का शिलान्यास
बहुप्रतीक्षित अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग के निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त होने वाला है। बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद व एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय संबंधित मार्ग के निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। बताते चलें कि अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग लंबे समय से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में संबंधित मार्ग पर आने-जाने वाले लोगों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। लगभग 19 किमी. लंबे मार्ग पर जगह जगह बड़े बड़े गड्ढे उत्पन्न होने से अक्सर लोग गिरकर चोटहिल भी होते रहते थे। इसके निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बीते दिनों ही शासन ने इस मार्ग के निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी। 44 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से अन्य जिला मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के निर्मित होने वाले मार्ग के निर्माण का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। गिट्टी डालने आदि का कार्य शुरू भी हो चुका है। अब विधिवत शिलान्यास की तैयारी है। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार बृहस्पतिवार 5 मई को संबंधित मार्ग के निर्माण के लिए एमएलसी शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
शीघ्र होगा दो मार्गों का सुदृढ़ीकरण
तमसा मार्ग व जौहरडीह मार्ग का सुदृढ़ीकरण लगभग पौने 2 करोड़ रुपये की लागत से होगा। शीघ्र ही इन दोनों मार्गों के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही बृहस्पतिवार को अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग का के निर्माण के लिए एमएलसी शिलान्यास करेंगे। -शंकर्षणलाल, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड लोक निर्माण