फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The precious parts of transformer theft

ट्रांसफार्मर के कीमती उपकरण चोरी

Mon, 24 Aug 2015 10:43 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन

बनगांव की लगभग 2000 की आबादी को विद्युत सप्लाई देने के लिए गांव के बाहर स्थित बाबा निहाल दास की कुटी के पास 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। रविवार रात चोरों ने गांव की आपूर्ति ठप करके ट्रांसफार्मर में लगे कॉपर व अन्य धातुओं के कीमती तार व अन्य सामान खोल लिए।

विज्ञापन


इसके बाद ट्रांसफार्मर का बाहरी ढांचा छोड़कर भाग गए। रात में बिजली गुल होने पर ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर खराब होने की आशंका हुई मगर सुबह जाकर देखने पर पता चला कि पोल से आई सप्लाई का तार काटकर उसके उपकरण चोरी कर लिए गए हैं। ट्रांसफार्मर का सिर्फ बाहरी ढांचा ही वहां मौजूद था।
विज्ञापन


गांव के दिनेश सिंह, आज्ञाराम राजभर, हंसराज आदि ने बताया कि इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों को दे दी है। अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की गई है। बताया कि ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी होने से गांव की लगभग दो हजार की आबादी अंधेरे में है। उधर, अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि मामले में केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed