{"_id":"ea20ce0aa994ec364ebfc032d88dd882","slug":"the-new-sp-takes-over-the-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए एसपी ने कार्यभार संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए एसपी ने कार्यभार संभाला
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
1989 बैच के पीपीएस श्री सिंह ने कहा आमलोगों को सुरक्षा प्रदान करना एवं भयमुक्त समाज की स्थापना करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जाएगी। यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में सीओ व एसओ के साथ हुई बैठक में एसपी श्री सिंह ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी बताते चलें कि एसपी रोहन पी कनय का बीते दिनों सीबीसीआईडी में स्थानांतरण कर दिया गया था।
विज्ञापन
उनके स्थान पर मिर्जापुर में तैनात अजय कुमार सिंह को जिले का नया एसपी तैनात किया गया था। शुक्रवार देर शाम नवागत एसपी ने पदभार ग्रहण किया। सुल्तानपुर जिले के मूल निवासी श्री सिंह की एसपी के तौर पर यह पहली पोस्टिंग है।
विज्ञापन