फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The new shelters of khan mubarak will have Now 500 km. far

जानिए कौन है खान मुबारक : अब 500 किमी. दूर होगा नया ठौर

Thu, 16 Jul 2015 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Thu, 16 Jul 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसकी करतूतों पर अंकुश लगाने के लिए उसे दूर किसी अन्य जेल भेजने की योजना तैयार कर ली गई है।अंडरवर्ल्ड के बदमाश जफर सुपारी का भाई खान मुबारक पहले इलाहाबाद व आस पास के क्षेत्रों में ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था लेकिन बाद में उसने गृह जनपद को ही अपराध का अड्डा बना लिया।

विज्ञापन


शुरुआती दौर में वह केवल रंगदारी लेने तक ही सीमित रहा लेकिन बाद में जमीन के मामलों में दखल देना शुरू कर दिया। विवादित जमीनों पर कब्जा करने या उसे खाली करवाने आदि में उसकी संलिप्तता बढ़ती गई। बसखारी बाजार में भूमि पर कब्जे के एक मामले में उस पर कार्रवाई भी हुई थी।
विज्ञापन


टांडा में भूमि विवाद के लेकर उसके गुर्गों द्वारा दिनदहाड़े की गई फायरिंग मामले में पीड़ित के सामने न आने पर पुलिस ने अपनी तरफ से खान मुबारक व उसके गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज किया था। उस पर रासुका की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच गुर्गों को साथ रखने पर आने वाले खर्च को देखते हुए उसने एक साल पहले ठेकों में भी हाथ अजमाना शुरू कर दिया। गुर्गों के नाम से ठेका लेने के दौरान उसका फैजाबाद के एक बाहुबली सपा विधायक से विवाद भी हुआ था। दोनों प्रत्यक्ष तौर पर तो आमने-सामने तो नहीं आए थे लेकिन तलवारें दोनों तरफ से खिंची थीं।

सत्ता में होने के बावजूद इस मामले में सपा विधायक को अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। दो साल पहले ऐनुद्दीन हत्याकांड में नामजद होने के बाद से ही खान मुुबारक का नाम खासा चर्चा में आया था। तीन वर्ष तक आपराधिक वारदातों में उसका नाम आने से पुलिस प्रशासन भी गंभीर हुआ।

उसके व उसके गुर्गों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही उसे फैजाबाद जेल की बजाए दूर किसी अन्य जेल में भेजने की कार्य योजना छह माह पूर्व बनाई गई, लेकिन तब उसे मंजूरी नहीं मिल पायी। अब एक के बाद एक दो वीडियो सामने आने के बाद शासन तक में हड़कंप मचा है।

अब एक बार फिर से उसे फैजाबाद जेल से हटाकर किसी दूर की जेल में भेजने की तैयारी की जा रही है। एक और माफिया दिलीप वर्मा को फैजाबाद से हटाकर नजदीक जेल में रखा गया है। इन दोनों को ही किसी दूर की जेल में भेजे जाने की योजना बना ली गई है।

माना जा रहा है कि खान मुबारक को जल्द ही अंबेडकरनगर से लगभग 500 किलोमीटर दूर किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि उसकी आपराधिक गतिविधियों पर रोक के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

फैजाबाद जेल से एक वर्ष में चले ढाई सौ सिमकार्ड
फैजाबाद मण्डल कारागार से बीते एक वर्ष में ढाई सौ से अधिक मोबाइल सिम काडों का प्रयोग किया गया है। इनमें से बड़ी तादाद में सिम कार्डों का प्रयोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया गया। फैजाबाद जेल से अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

इसमें उनके लिए सबसे ज्यादा सहायक मोबाइल फोन का प्रयोग हो रहा है। साथ ही व्हाटसएप व अन्य माध्यमों का प्रयोग वे धड़ल्ले से कर रहे हैं। मोबाइल के प्रयोग का हाल यह कि बीते एक वर्ष के भीतर फैजाबाद मण्डल कारागार से अलग अलग दूर संचार कंपनियों के लगभग ढाई सौ सिम कार्ड का प्रयोग किया जा चुका है। अधिकांश सिम कार्ड ऐसे हैं, जिनका प्रयोग आपराधिक तत्वों ने किया है।

माफिया ने कहा, खतरे में मेरी जान
फैजाबाद। अंबेडकरनगर के माफिया खान मुबारक ने अपनी जान का खतरा जताया है। उसने अंबेडकरनगर के प्रशासनिक व न्यायिक अफसरों को पत्र भेज सुरक्षा की गुहार की है। पता चला कि माफिया के पत्र देने के बाद मंडल कारागार फैजाबाद के प्रशासन ने चार दिन पहले उसे अफसरों को भेजा है।

मंडल कारागार के प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक कैलाशपति त्रिपाठी ने माफिया के पत्र भेजने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उसकी ओर से पत्र मिलने के बाद अग्रसारित कर अधिकारियों को भेज दिया गया था। हालांकि कारागार में उसकी सुरक्षा पहले से ही सख्त है। बताया जा रहा कि उसकी ओर से अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य न्यायिक मजिस्टे्ट व अपर जिला जज को पत्र भेजा गया है।

शहीद अशफाकउल्ला खां कक्ष के सामने बनाया वीडियो
फैजाबाद। माफिया खान मुबारक के दूसरे वीडियो की शूटिंग को लेकर मंडल कारागार फैजाबाद का प्रशासन संदेह के दायरे में आ गया है। वीडियो के बैंक ग्राउंड में भले ही कारागार के शहीद अशफाकउल्ला खां कक्ष का दृश्य हो, लेकिन जेल प्रशासन इसे झूठा करार दे रहा है।

प्रभारी वरिष्ठ जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि माफिया ने उक्त वीडियो जेल में आने से पहले अपने घर पर शूट किया होगा। माफिया खान मुबारक का गुरुवार को एक और वीडियो वॉयरल हो गया। जिसमें माफिया ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। उसने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम व सपा से जुड़े फैजाबाद के कुछ विरोधियों से खतरा जताया है।

वीडियो में साफ कहा है कि जेल प्रशासन यहां के एक बाहुबली विधायक के दबाव में है। वह मेरी हत्या कराना चाहते हैं। इसी वजह से उसकी बैरक के बगल में चार विरोधियों को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा उसने पेशी के दौरान कचहरी में भी विरोधियों को देखे जाने की बात कही है। माफिया ने अपने ऊपर हमला होने के बाद खाकी और खादी को कतई न बख्शने की धमकी भी दी है।

उधर कारागार प्रशासन ने माफिया का वीडियो जेल में ही शूट होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। यह अलग बात है कि वीडियो के पार्श्वदृश्य में अशफाक उल्ला खां कक्ष का चित्र दिख रहा, जो स्पष्ट रूप से वीडियो के जेल में ही शूट होने की गवाही दे रहा है।

परिवारीजन नहीं दर्ज कराना चाहते केस
खान मुबारक द्वारा कोड़े मारने और दहशत में उसकी हुई मौत के मामले में वीडियो सामने आने के बाद एसपी पंकज ने गुरुवार को उसके परिवारीजनों से प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर बात की। एसपी ने बुधवार को ही पुलिसकर्मियों को गांव भेजा। पुलिसकर्मियों ने वहां से आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की थी।

इस बीच गुरुवार को दिन में एसपी ने दूरभाष पर मृत कारोबारी बाजू खान की पत्नी व उसकी बेटी से अलग अलग बात की। एसपी ने दोनों से कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह उनके साथ है।

उन्हें सुरक्षा की जो भी जरूरत होगी वह सभी मुहैया कराई जाएगी। यदि वे सब इस प्रकरण में केस दर्ज कराना चाहें, तो तहरीर भिजवाने के साथ ही केस दर्ज कर लिया जाएगा। परिवारीजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराने से इन्कार कर दिया।


विधायक के संरक्षण ने बनाया माफिया
अंबेडकरनगर। भाजपा सांसद हरिओम पांडेय ने जिले के एक सपा विधायक पर माफिया खान मुबारक को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि शुरुआती दौर में ही यदि खान मुबारक पर कड़ी कार्रवाई कर दी गई होती, तो यह स्थिति सामने न आती, लेकिन एक सपा विधायक का गुर्गा होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।


विधायक के चलते ही उसे कई बार छूट मिलती रही। सांसद ने कहा कि उसका जो वीडियो सामने आया है, वह अत्यंत निंदनीय है। ऐसे मामलों में पुलिस को कठोरतम कार्रवाई तय करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि पुलिस को किसी दबाव में आए बगैर आपराधिकतत्वों के विरुद्घ कठोरतम कार्रवाई तय करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed