फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The murder of a young man by calling from home, there was a stir

घर से बुलाकर युवक की हत्या, मचा हड़कंप

Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
The murder of a young man by calling from home, there was a stir
बसखारी (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में युवक को घर से बुलाकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह युवक का शव गांव के बाहर सड़क के किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। युवक की हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है। आशंका है कि युवक की हत्या आशनाई में हुई है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों को पता चला कि गांव निवासी रामअतुल यादव (23) पुत्र विदेशी का शव गांव के बाहर पड़ा है। उसके सिर पर किसी हथियार से हमला किया जाना प्रतीत हो रहा था। शव मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि रामअतुल यादव को गांव निवासी दो आरोपी मंगलवार शाम घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने विलंब होने पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। बुधवार सुबह उसका शव मिला तो समूचे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ देर में बसखारी पुलिस टीम गांव पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

युवक की हत्या को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। आशंका है कि युवक की हत्या आशनाई के चलते हुई है। पुलिस सूत्रों ने भी इसी तरफ इशारा किया है। थानाध्यक्ष बसखारी श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर गांव निवासी दो आरोपी दीपक यादव व अंकित यादव के विरुद्ध हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि यह लोग मंगलवार शाम को उसे बुलाकर घर से ले गए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा। इमादपुर गांव में युवक की हत्या किए जाने की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह घटना स्थल पहुंचे। मौके पर जरूरी छानबीन के साथ ही परिजनों व ग्रामीणों से वार्ता की। भरोसा दिलाया कि घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed