{"_id":"cea8112872e1b9dbe66573bfe55a459d","slug":"the-money-came-into-the-fund-of-leaders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माननीयों की निधि में पहुंचा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माननीयों की निधि में पहुंचा धन
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए विधायक निधि का प्राविधान है। इसके तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष में डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि विधायक निधि में भेजी जाती है।
विज्ञापन
विधायक अपनी इस निधि का प्रयोग क्षेत्र के विकास के साथ गंभीर बीमारी से पीड़ितों के इलाज में प्रयोग कर सकते हैं। चालू वित्तीय वर्ष के तीन माह बीत जाने के बाद भी विधायक निधि की धनराशि जिले को उपलब्ध नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
इस बीच लंबे इंतजार के बाद बीते 29 जून को पांच विधायक व दो एमएलसी निधि के लिए कुल सात करोड़ रुपये डीआरडीए को उपलब्ध करा दिए गए हैं। परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि धनराशि उपलब्ध होने के बाद सभी संबंधित विधायकों व एमएलसी को प्रस्ताव भेजे जाने के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन