{"_id":"614b695d8ebc3e0618602392","slug":"the-miscreants-beat-up-the-truck-driver-with-sticks-ambedkar-nagar-news-lko5967332140","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने ट्रक चालक की लाठी-डंडों से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने ट्रक चालक की लाठी-डंडों से की पिटाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी। वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान किराए के तौर पर मिला बीस हजार रुपये भी चालक से छीन लिया। ट्रक के नीचे कुचल देने की धमकी भी दी। मारपीट में चालक को गंभीर चोटें आईं। ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
मामला इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र का है। नथई पट्टी निवासी ट्रक मालिक नरसिंह वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 20 सितंबर को एनटीपीसी स्थित निजी कार्यालय में कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच पांच लोग अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ वहां पहुंच गए और सीमेंट फैक्ट्री में गाड़ी लगाने से मना करने लगे। ऐसा न करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। हालांकि किसी तरह से मामला शांत हो गया।
दूसरे दिन वह सीमेंट फैक्ट्री पहुंचकर बिल्टी लगा दी। यह जानकारी होते ही दबंग आग बबूला हो गए। 20 से 25 की संख्या में लाठी-डंडों से लैस दबंगों ने महुआरी बाजार में उनके वाहन को रोक लिया और चालक शिव प्रसाद की पिटाई शुरू कर दी। साथ ही किराए के तौर पर मिले बीस हजार रुपये भी चालक की जेब से आरोपियों ने छीन लिया। वाहन के शीशे व हेडलाइट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक को ट्रक के नीचे कुचलने की धमकी भी दी। मारपीट में चालक को गंभीर चोटें आई। बाद में किसी तरह से मामला शांत हो सका। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रंगनाथ, रमेश, रामउजागिर व नन्दलाल के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। (संवाद)