{"_id":"60ce2cd08ebc3ec8500ff551","slug":"the-miscreants-beat-up-the-tower-worker-snatched-the-bike-ambedkar-nagar-news-lko5832350106","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने टावर कर्मी को पीटा, बाइक छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने टावर कर्मी को पीटा, बाइक छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। अहिरौली थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मोड़ पर बदमाशों ने शुक्रवार की रात निजी मोबाइल टावर कंपनी के कर्मी पर असलहा तानकर पहले पिटाई की, इसके बाद बाइक व अन्य सामान छीनकर मिझौड़ा की तरफ भाग गए। पीड़ित के शोर मचाने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक बदमाश काफी दूर जा चुके थे। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
अयोध्या जनपद के नंसा निवासी वीरेंद्र पांडेय एक निजी मोबाइल टावर कंपनी में टॉवर राउडिंग का काम करते हैं। शुक्रवार को वह राउडिंग का कार्य निपटा कर बाइक से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि रात करीब दस बजे वह जब तिवारीपुर मोड़ के निकट पहुंचे, इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक बदमाशों ने उन पर असलहा तान दिया और पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद वीरेंद्र को बगल स्थित गड्ढे में धकेल दिया और बाइक समेत कई जरूरी सामान लेकर मिझौड़ा की तरफ भाग गए।
पीड़ित की गुहार पर जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे। लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 की टीम को दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ पीड़ित से जानकारी हासिल की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
उधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी प्रकट की। उनका कहना है कि यहां पर बदमाशों द्वारा कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। इसके बावजूद न तो यहां पर पुलिस पेट्रोलिंग करती है और न ही बदमाशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई। इसी का परिणाम है कि बेखौफ बदमाश ऐसी वारदातों को अंजाम देने में तनिक भी नहीं झिझकते।