फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The miscreant threatened the forest inspector

बदमाश ने वन दरोगा को धमकाया

Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The miscreant threatened the forest inspector
अंबेडकरनगर। जिला बदर बदमाश ने वन दरोगा से अभद्रता कर धमकी दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

अकबरपुर विकास खंड के सिकरोहर में हरे पेड़ के कटान की सूचना पर वन दरोगा वहां सोमवार को पहुंचे थे। इसी बीच ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर वहां कई ग्रामीणों के साथ पहुंच गया। अपर जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार कनौजिया ने बीती 30 जून को उसे सम्मनपुर पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर छह माह के लिए गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत जिला बदर कर दिया था।

इसके बाद भी वह सोमवार को गांव में मौजूद रहकर वन दरोगा को धमकाने लगा। दरोगा के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसओ सम्मनपुर जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। पुलिस टीम गांव में गई थी, लेकिन वह फरार हो गया। वन दरोगा को तहरीर देने के लिए कहा गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed