{"_id":"6262ed448df46e5c411f2b63","slug":"the-marking-of-encroachment-started-before-the-bulldozer-started-ambedkar-nagar-news-lko6273527140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर चलने से पहले शुरू हुआ अतिक्रमण का चिह्नांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर चलने से पहले शुरू हुआ अतिक्रमण का चिह्नांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर में तमसा नदी की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के निर्माण पर बुलडोजर चलने के निर्णय से शुक्रवार को संबंधित नागरिकों में हड़कंप व्याप्त रहा। पालिका प्रशासन ने चिह्नांकन शुरू कराने का दावा किया है। माना जा रहा है कि अगले चार दिन के भीतर सभी तरह के अतिक्रमण चिह्नित कर लिए जाएंगे।
इसमें होटल से लेकर निर्माणाधीन अस्पताल तथा निजी स्कूल तक शामिल होंगे। शुक्रवार को तमसा नदी की भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के निर्णय को सिर्फ अमर उजाला ने सार्वजनिक किया तो नागरिकों में खुशी की लहर देखने को मिली। सोशल मीडिया पर प्रशासन व शासन के निर्णय की खूब सराहना हुई। नागरिकों ने कहा कि जल्द से जल्द अतिक्रमण चिह्नित कर उस पर वैसे ही बुलडोजर चलाया जाए, जैसे अन्य जगहों पर चलाया जा रहा है।
अकबरपुर नगर के बीच से होकर गुजर रही तमसा नदी पर लंबे समय से अतिक्रमण होता आ रहा है। नागरिकों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन उस पर बीते वर्षों में ध्यान नहीं दिया गया। जनसहयोग से तमसा नदी की सफाई का अभियान भी नागरिकों ने चलाया। बाद में नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता की पहल पर नदी की व्यापक साफ-सफाई मशीनों आदि से कराई गई। हालांकि इस दौरान भी नदी की भूमि से अतिक्रमण हटाने की पहल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
अब शासन की प्राथमिकता को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। नदी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का फैसला लिया गया है। सिर्फ अमर उजाला ने अपने शुक्रवार के अंक में इस खबर को प्रकाशित किया तो एक तरफ जहां अतिक्रमण कर्ताओं में हड़कंप मच गया, वहीं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर स्वागत किया। अमर उजाला में प्रकाशित खबर दिनभर सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाई रही। ऐसा इसलिए क्योंकि तमाम नागरिक अतिक्रमण हटाए जाने के पक्ष में हैं।
इस बीच नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण को चिह्नित करने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई। अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि कर्मचारियों को जिम्मा दे दिया गया है। वे अतिक्रमण को चिह्नांकित कर रहे हैं। बाद में उसे हटाने का विधिवत अभियान चलेगा।
प्रशासन के निर्णय के चलते तमसा नदी के निकट कई प्रमुख प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलने के आसार बन गए हैं। तमसा नदी के तट पर एक निर्माणाधीन अस्पताल पर बुलडोजर चल सकता है। बताया जाता है कि बड़ी रकम का ऋण लेकर जिस अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है, उसकी कुछ भूमि नदी के दायरे में है।
इसी तरह दो होटल भी नदी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। अतिक्रमण हटाते समय उन पर भी बुलडोजर चलने की पूरी उम्मीद है। तीन से चार स्कूलों पर भी बुलडोजर चलने की कार्रवाई संभावित है। इसके अलावा लगभग डेढ़ सौ अन्य ऐसे निर्माण हैं जिन्हें नदी की भूमि से हटाया जाना है।
प्रशासन के निर्देश पर अतिक्रमण का चिह्नांकन शुरू करा दिया गया है। 27 अप्रैल तक अतिक्रमण की रिपोर्ट देनी है। इसके बाद संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।
-बीना सिंह, अधिशाषी अधिकारी, नगर परिषद अकबरपुर