फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The market lit up for the birth anniversary of Bal Gopal

Ambedkar Nagar News: बाल गोपाल के जन्मोत्सव के लिए दमक उठा बाजार

Tue, 12 Aug 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 12 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The market lit up for the birth anniversary of Bal Gopal
बाल गोपाल के जन्मोत्सव के लिए श्रृंगार सामग्री।संवाद
अबेडकरनगर। रक्षाबंधन के बाद शहर के बाजार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों से गुलजार हो गए हैं। दुकानों पर सजे चमचमाते मुकुट, रंगीन बांसुरियां और सुनहरी कमरबंध खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खरीदारों में सबसे ज्यादा उत्साह उन माता-पिताओं का है, जो अपने बच्चों को बाल गोपाल के स्वरूप में सजाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

16 अगस्त को होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए भक्त तैयारियों में जुटे हैं। दुकानदार थोक बाजार से नई खेप मंगवा रहे हैं, जबकि खरीदार पहले से ही जरूरी सामान घर ले जाने में व्यस्त हैं। बाजार का उत्साह, रंगीन सजावट और बच्चों के लिए तैयार श्रृंगार सामग्री ने पूरे माहौल को पहले ही कृष्णमय बना दिया है।
विज्ञापन

शृंगार सामग्री की बात करें तो इस बार बाजार में छह अलग-अलग डिजाइन के मुकुट खरीदारों को आकर्षित कर रहे हैं। कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 100 रुपये तक है। 20 रुपये जोड़ी वाले कुंडल, 20 से 40 रुपये तक के बाजूबंद और 50 से 150 रुपये के कमरबंध भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। तीन वैरायटी की बांसुरियां 30 से 50 रुपये के बीच उपलब्ध हैं, जिन पर कृष्ण और राधा-कृष्ण के सुंदर चित्र उकेरे गए हैं। घरों और मंदिरों में सजने वाली झांकियों के लिए भी बाजार में रौनक है। कृष्ण के लिए सजे झूले 100 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक उपलब्ध हैं। प्रसाद चढ़ाने के लिए ऊन से सजी प्लास्टिक की डोलचियां 30 से 70 रुपये तक बिक रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को कान्हा बनाने के लिए बाजार में उपलब्ध पोशाकें
बाजार में एक से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए तैयार तीन नए डिजाइन की पोशाकें छाई हुई हैं। इनमें पारंपरिक पीली पोशाक, सुनहरी प्रिंट वाली पीली पोशाक और ‘राधा-कृष्ण’ नाम अंकित डिजाइन शामिल है। कीमत 150 से 300 रुपये के बीच है। शहजादपुर बाजार के दुकानदार कृष्ण कुमार ने बताया कि जन्माष्टमी से एक सप्ताह पहले ही ग्राहकों की संख्या बढ़ गई है। बच्चों को कृष्ण के स्वरूप में सजाने का चलन बढ़ा है, इसलिए मुकुट, बांसुरी और पोशाक की मांग ज्यादा है। हम रोज़ नई खेप मंगवा रहे हैं ताकि सामान की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed