फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The kingpin of the inter-district diesel theft gang and three others arrested

Ambedkar Nagar News: अंतरजनपदीय डीजल चोर गैंग का सरगना व तीन अन्य गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The kingpin of the inter-district diesel theft gang and three others arrested
अंबेडकरनगर। अहिरौली पुलिस ने अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर दो चोर व चोरी का डीजल खरीदने वाले दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 150 लीटर चोरी का डीजल किया है।
विज्ञापन

सीओ लक्ष्मीकांत मिश्र ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कटेहरी बाजार निवासी अरुण कुमार अग्रहरि की ट्रक 27 अगस्त की रात देव इंद्रावती महाविद्यालय के पास खड़ी थी। देर रात चाेरों ने ट्रक से 220 लीटर डीजल चोरी कर लिया था। इसका केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। शुक्रवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि डीजल चोर गिरोह किसी चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में है। थाना प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी की अगुआई में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पटेल तिराहा के बीच मुस्तफाबाद निवासी मंजय कन्नौजिया और सरगना भीम पांडेय को कार के साथ रात 1:50 बजे दबोच लिया। भीम पांडेय के खिलाफ भीटी व बस्ती जिले में डीजल चोरी के तीन केस दर्ज हैं, वह जेल भी जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का डीजल सस्ते दाम पर आटा चक्की संचालक बट्टूगढ़ यरकी निवासी जियाराम यादव व सूर्यभान यादव को बेच दिया करते थे। पुलिस ने आटा चक्की पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 30-30 लीटर की दो पिपिया में 60 लीटर चोरी का डीजल भी बरामद किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed