फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The journey of Varanasi will be pleasant

Ambedkar Nagar News: सुहाना होगा वाराणसी का सफर

Mon, 27 Mar 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 27 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The journey of Varanasi will be pleasant
अंबेडकरनगर। अकबरपुर से वाराणसी तक का सफर जल्द ही सुहाना होने वाला है। इस नेशनल हाईवे पर हिचकोले से राहत मिलने वाली है। अकबरपुर से जौनपुर तक लगभग 74 किमी. दूरी में सड़क की विशेष मरम्मत 22 करोड़ रुपये से शुरू हो गई है। अंबेडकरनगर में लगभग 10 किमी. की दूरी में सड़क इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि बाइक व चार पहिया वाहन से चलना दूभर है।
विज्ञापन




अकबरपुर नगर से मरैला जिला जेल के सामने से होते हुए मालीपुर होकर वाराणसी जाने वाली सड़क कुछ समय से जिले की सबसे खराब सड़कों में शुमार हो गई है। इसकी बदहाली तब शुरू हुई जब इसे नेशनल हाईवे का दर्जा मिला। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग ने रखरखाव बंद कर दिया क्योंकि यह जिम्मा एनएचएआई के पास चला गया।
विज्ञापन




एनएचएआई द्वारा ध्यान न दिए जाने का नतीजा यह रहा कि मरैला जेल के पास से लेकर खजुरी बाजार तक की 10 किमी. सड़क पूरी तरह लगभग दो वर्ष पहले उखड़ गई। चार पहिया व दो पहिया वाहनों तक का चलना दुश्वार होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई बार जिला प्रशासन ने पत्र लिखा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। लगभग दो वर्ष से दर्जनों गांव के लोगों, कर्मचारियों, मरीजों, व्यापारियों व छात्र-छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों सरकार ने इसके निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की।



इसी क्रम में अब इस सड़क की बदहाली दूर होनी शुरू हो गई है। बड़ी-बड़ी हाट मिक्स मशीनों के जरिए सड़क का फिर से निर्माण किया जा रहा है। इससे अगले कुछ दिनों में ही इस सड़क पर वाहन फिर से फर्राटा भरने लगेंगे।





सड़क निर्माण के लिए सांसद रितेश पांडेय ने दो बार केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने लोकसभा में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। आम लोगों को हो रहीं मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए सांसद ने लगभग छह माह पूर्व खजुरी बाजार के पास से अकबरपुर तक बाइक रैली भी निकाली थी। उसमें बड़ी तादाद में स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे।



कलेक्ट्रेट के पास पहुंचकर सांसद ने सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन भी सौंपा था। एमएलसी हरिओम पांडेय व जलालपुर के पूर्व विधायक सुभाष राय के अलावा पूर्व प्रधान सुभाष यादव व युवा भाजपा नेता सचिन आजाद पांडेय आदि ने भी सड़क निर्माण को लेकर शासन प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया।






अकबरपुर से वाराणसी तक के इस नेशनल हाईवे पर कुल 74 किमी. की दूरी में निर्माण होना है। इसमें 56 किमी. सड़क जौनपुर जिले में बनेगी। जौनपुर से लेकर शाहगंज होते हुए अंबेडकरनगर की सीमा तक एक कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। दूसरी कार्यदायी संस्था अंबेडकरनगर में मरैला मिल के पास से लेकर अंबेडकरनगर की सीमा तक सड़क की विशेष मरम्मत कराएगी।







जौनपुर व अंबेडकरनगर, दोनों जिले में निर्माण चल रहा है। अंबेडकरनगर में तो अप्रैल में ही जबकि जौनपुर की सीमा में मई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां बेहतर ढंग से आवागमन हो सकेगा।
-मृत्युंजय यादव, अधिशाषी अभियंता, नेशनल हाईवे अथॉरिटी वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed