{"_id":"4892d2d668039243c170ba94680ce58a","slug":"the-injured-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में घायल महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र के पीठापुर गांव निवासिनी रूपकली (47) पत्नी सदानंद दो दिन पूर्व अपने पुत्र के साथ साइकिल से भीटी बाजार जाते समय अढनपुर गांव के निकट बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने पहले उसे सीएचसी भीटी में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया था। गुरुवार अपराह्न इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन