फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The hard work of the students bore fruit, creating an atmosphere of happiness throughout the district

Ambedkar Nagar News: विद्यार्थियों की मेहनत लाई रंग जिलेभर में खुशी का माहौल

Wed, 15 Apr 2026 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
The hard work of the students bore fruit, creating an atmosphere of happiness throughout the district
सेंट जेवियर्स स्कूल अहरिया अकबरपुर में बुधवार को हाईस्कूल का परिणाम आने के बाद खुशी मनाते छात्र
अंबेडकरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम आते ही जिलेभर के विद्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अधिकतर स्कूलों का परीक्षा परिणाम करीब शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में छात्रों की सफलता पर खुशी जताई गई। शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। कई स्कूलों में विद्यार्थियों को बधाई दी गई और उनकी सफलता को साझा किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की सफलता का श्रेय अनुशासित पढ़ाई और शिक्षकों की निगरानी को दिया। कुछ विद्यालयों ने यह भी बताया कि पढ़ाई के दौरान डिजिटल माध्यमों और ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग किया गया, जिससे छात्रों को विषयों को समझने में मदद मिली और उनकी तैयारी मजबूत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर विद्यालयों ने अपने-अपने टॉप करने वाले छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा की है। इसके लिए स्कूल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। परिणाम आने के बाद अभिभावकों में भी खुशी का माहौल रहा। उन्होंने बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के सहयोग को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed