{"_id":"62128c0705ec15442240b791","slug":"the-groom-refused-to-keep-the-bride-with-him-ambedkar-nagar-news-lko6187128124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे ने दुल्हन को साथ रखने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे ने दुल्हन को साथ रखने से किया इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सात जन्मों का साथ निभाने का वादा कर हुई शादी एक दिन भी नहीं चल सकी। दूल्हे ने दुल्हन पर किसी और से प्रेम करने का आरोप लगाकर साथ रखने से इंकार कर दिया। लड़की के पिता को बहाने से अपने यहां बुलाकर धमकाते हुए स्टांप पेपर पर मन माफिक लिखकर दस्तखत कराने के बाद लड़की को वापस मायके भेज दिया।
मामला सम्मनपुर थाना क्षेत्र का है। बलुआ बहादुरपुर के रामधनी ने अपनी पुत्री गीतांजलि की शादी बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहा गांव निवासी सूरज से तय की थी। बीती 17 फरवरी को दूल्हा बरात लेकर आया और धूमधाम से शादी संपन्न हुई। पिता ने दान दहेज देकर खुशी-खुशी शादी की। सुबह बरात के साथ लड़की की विदाई हुई।
आरोप है कि दुल्हन घर पहुंची तो उसके गहने उतरवा लिए गए। इसके बाद दुल्हन पर किसी और से प्रेम प्रसंग का बेबुनियाद आरोप लगाकर दूल्हे ने साथ रखने से इंकार कर दिया। दुल्हन और उसके पिता का कहना है कि वर पक्ष मनगढ़ंत कहानी बनाकर आरोप लगा रहा है। लड़की के पिता ने सम्मनपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी दूल्हे समेत अन्य परिजनों पर केस दर्ज करने की मांग की है।