{"_id":"57b0b8c24f1c1b5d496eb1be","slug":"the-government-aims-to-give-right-to-the-poor-paswan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को हक दिलाना सरकार का उद्देश्य : पासवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को हक दिलाना सरकार का उद्देश्य : पासवान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 15 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
तिरंगा यात्रा के पहले चरण में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने रविवार को लोहिया भवन परिसर में आयोजित समारोह में दो स्वतंत्रता सेनानियों व 11 सेनानी आश्रितों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि एक गरीब परिवार के सदस्य ने अपनी मेहनत व काबिलियत के बल पर प्रधानमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों का दर्द समझते हैं। गरीबों को उनका अधिकार देने के लिए ही केंद्र सरकार उज्ज्वला, जनधन, अटल बीमा, जीवन ज्योति, जीवन सुरक्षा समेत अन्य कई योजनाओं का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं का पात्रों को लाभ दिलाने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कहा कि दलितों को आरक्षण से सरकारी नौकरियों में स्थान मिलना शुरू हुआ है लेकिन अभी उनकी और बेहतरी तय किए जाने की जरूरत है। इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करती है। उनके अथक प्रयास व तमाम परेशानियों को झेलने के बाद ही देश को आजादी मिली है। इस दौरान पासवान ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकेवल वर्मा व चंद्रबली शुक्ल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इनके अलावा सेनानी आश्रितों देवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विनोद यादव, डॉ. संजय सिंह, सरदार सिंह, चंद्रभान सिंह व इंद्रबहादुर समेत कुल 11 परिवारीजनों को सम्मानित किया। इससे पूर्व उनका जनपद सीमा यादव नगर तिराहा पर सांसद हरिओम पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवनायक वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
इसके बाद वाहनों के लंबे काफिले के साथ चल रहे पासवान का पवित्र शिवबाबा के निकट वरिष्ठ नेता यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी, रामप्रकाश यादव, ज्ञानसागर सिंह, अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन चंद्रप्रकाश वर्मा, डॉ. राजितराम त्रिपाठी व जितेंद्र कन्नौजिया आदि ने भी बढ़-चढ़कर स्वागत किया।