{"_id":"5bd279d1ee8c511260b9f7fb5eb9790b","slug":"the-final-phase-of-the-campaign-ends-the-vote-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमा, मतदान कल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर ब्लॉक में प्रधान के 120 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1508 पद तथा भियांव ब्लॉक में प्रधान के 83 व सदस्य के 1057 पदो के लिए मतदान होगा। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उधर सोमवार को एसपी रोहन पी कनय के नेतृत्व में पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने भियांव व जलालपुर ब्लॉक क्षेत्रों में रूटमार्च किया।
विज्ञापन
पहले चरण में रामनगर, बसखारी व जहांगीरगंज, दूसरे चरण में भीटी व कटेहरी तथा तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा ब्लॉकों में मतदान सकुशल निपटाने के बाद प्रशासन ने अब चौथे व अंतिम चरण में जलालपुर व भियांव ब्लॉकों में 9 दिसंबर को होने वाले चुनाव कोनिपटाने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
जलालपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 120 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1508 तथा भियांव ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 83 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 1057 पद के लिए चुनाव होना है। मतदान को सकुशल निपटाने के लिए मंगलवार 8 दिसंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन
जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि जलालपुर ब्लॉक में 317 पोलिंग पार्टियों में 1268 कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि 48 पार्टियों के 192 कर्मचारियों को अतिरिक्त रखा गया है। भियांव ब्लॉक में 245 पोलिंग पार्टियों में 980 कर्मचारियों को लगाया गया है।
यहां के लिए 37 पोलिंग पार्टियों के 148 को अतिरिक्त रखा गया है। इस प्रकार दोनों ब्लॉकों के लिए मंगलवार को 562 पोर्टियों में 2248 कर्मचारी रवाना होंगे। उधर दोनों ब्लॉकों में मतदानको सकुशल निपटाने के लिए सोमवार को एसपी रोहन पी कनय के नेतृत्व में सिविल पुलिस व अर्धसैनिक बलों ने रूटमार्च किया।
दोनों ब्लॉकों के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को भरोसा दिलाया गया कि वे निर्भीक होकर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करें। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि किसी ने मतदान में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास किया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एडीएम रामसूरत पाण्डेय व एएसपी पंकज पाण्डेय सहित सभी सीओ व एसओ मौजूद रहे।