फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The final phase of the campaign ends

अंतिम चरण का प्रचार शोर थमा

Tue, 27 Oct 2015 10:38 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
बइसके बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर संपर्क अभियान तेज कर दिया है। उधर, मतदान प्रक्रिया सकुशल निपटाने के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियां संबंधित ब्लॉकों के लिए रवाना होंगी। इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
विज्ञापन

जहांगीरगंज, बसखारी, रामनगर, भीटी, कटेहरी, अकबरपुर व टांडा ब्लॉक में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान प्रक्रिया सकुशल निपटाने के बाद अब प्रशासन का पूरा ध्यान चौथे व अंतिम चरण में जलालपुर व भियांव विकासखंड में होने वाली मतदान प्रक्रिया पर है। इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां तेज कर दी   हैं। बताते चलें कि दोनों ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के 11 पद के लिए कुल 247 प्रत्याशी व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की 257 सीटों के सापेक्ष कुल 1449 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें जलालपुर में जिला पंचायत सदस्य के सात पदों के लिए 157 व भियांव में चार पदों के लिए 90 उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। इसी प्रकार जलालपुर ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 153 पद के लिए 922 व भियांव ब्लॉक में 104 पद के लिए कुल 527 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन

दोनों ब्लॉकों में मतदान प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी बुधवार को होगी। इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां एक दिन पूर्व पूर्ण कर ली हैं। उधर, 29 अक्तूबर मतदान के मद्देनजर मंगलवार सायं पांच बजे से प्रचार की गहमागहमी थम गई। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशियों ने अब घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास शुरू कर दिया है। प्रत्याशी जीत के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed