फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The father died when he came to give his son an exam

Ambedkar Nagar News: बेटे को परीक्षा दिलाने पहुंचे पिता ने तोड़ दिया दम

Sun, 10 Nov 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 10 Nov 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
The father died when he came to give his son an exam
अंबेडकरनगर। बेटे को परीक्षा दिलाने के लिए अकबरपुर पहुंचे पिता की परीक्षा केंद्र बीएन इंटर कॉलेज के निकट रविवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार को जिले के अलग-अलग केंद्र पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता पात्रता परीक्षा थी। इसमें हंसवर थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी संतोष (43) बेटे अंकित को बाइक से लेकर अकबरपुर नगर स्थित परीक्षा केंद्र बीएन इंटर कॉलेज पहुंचे। उनके साथ रिश्तेदार उदयभान भी थे। बताया जाता है कि परीक्षा केंद्र के सामने बाइक खड़ी कर संंतोष ने अपने बेटे को नीचे उतारा और केंद्र के अंदर जाने को कहा। इसी बीच अचानक संतोष को चक्कर आया और वहीं भूमि पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद रिश्तेदार व अन्य ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल बीबी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो सकेगी। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन

बेटे का रो-रोकर था बुरा हाल
पिता को अपने सामने दम तोड़ते हुए देखकर साथ मौजूद 13 वर्षीय बेटे अंकित का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार अपने पिता को बुला रहा था। वहां मौजूद लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि उसे किस प्रकार से ढाढ़स दें। जिला अस्पताल में भी बार-बार बेटा रो-रोकर बेहोश हो रहा था। इस बीच परीक्षा केंद्र के एक शिक्षक जिला अस्पताल पहुंचे और रिश्तेदार से अंकित को परीक्षा में शामिल होने के लिए कहा। लेकिन रिश्तेदार ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अंकित की हालत ऐसी नहीं है कि वह परीक्षा दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुझ गया घर का चिराग
माता-पिता का एकमात्र पुत्र होने के चलते संतोष पर ही घर का खर्च चलाने की जिम्मेदारी थी। छोटी बहन का विवाह करने के बाद वह अपनी बड़ी बेटी के विवाह की तैयारी कर रहा था। संतोष के दो पुत्र व एक पुत्री है। बेटी कक्षा 10 की छात्रा है, जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है। एक पुत्र 15 वर्ष का है, जबकि अंकित सबसे छोटा बेटा है। लगभग पांच वर्ष पहले पिता के निधन होने के बाद संतोष माता व परिवार का खर्च मेहनत मजदूरी कर चला रहा था। वह रंगरोगन का काम करता था। मां व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed