फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The faces of the handicapped and the elderly blossomed by voting

मतदान कर खिले दिव्यांग व बुजुर्गों के चेहरे

Sat, 26 Feb 2022 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
The faces of the handicapped and the elderly blossomed by voting
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में घर पर मतदान करती वृद्ध महिला। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लोकतंत्र के महापर्व में शुक्रवार को कई दिव्यांगों व बुजुर्ग मतदाताओं ने घर बैठे मतदान किया। मतदान कर्मचारियों की विशेष टीम बैलेट बॉक्स व मतपत्र लेकर ऐसे मतदाताओं के घर अलग-अलग समय पर पहुंची। अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के चिह्नित 185 दिव्यांगों व 80 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के बुजुर्गों में से कुल 153 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। घर पर मतदान कर वोटरों के चेहरे खिल उठे। इस बीच तीन दिन तक चले अभियान में जो ऐसे मतदाता किसी कारणवश मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके हैं, उन्हें 26 व 27 फरवरी को भी मतदान करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

दिव्यांग व 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने घर पर ही रहकर मतदान करने की सुविधा प्रदान की थी। बीते दिनों विशेष अभियान चलाकर ऐसे मतदाताओं की सहमति ली गई थी। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन की देखरेख में बीती 23 फरवरी से जिले में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हुई। इस बीच शुक्रवार को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग घर पर ही रहकर किया। 8 से 6 बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में संबंधित पोलिंग टीम ने गांव पहुंचकर चिह्नित मतदाताओं के घर में मतदान करवाया।
विज्ञापन

एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि अकबरपुर विधानसभा सीट में घर पर मतदान के लिए कुल 185 दिव्यांग व 80 वर्ष आयु से ऊपर आयु वर्ग के बुजुर्ग चिह्नित किए गए थे। इसमें 80 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के बुजुर्ग 170, जबकि 15 दिव्यांग मतदाता शामिल रहे। बताया कि पोलिंग पार्टी के सदस्यों ने अर्धसैनिक बल के जवान के साथ संबंधित के घर में पहुंचकर मतदाता से मतदान कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पोलिंग पार्टी ने मतपेटिका को संबंधित तहसील मुख्यालय पहुंचकर एआरओ के हवाले कर दिया। एडीएम ने बताया कि घर पर रहकर मतदान की निर्धारित अवधि 23 से 25 फरवरी तक थी। जो चिह्नित मतदाता इस अभियान में मतदान करने से वंचित रह गए, उनके घर 26 फरवरी को पोलिंग टीम जाएगी। यदि इस दिन भी मतदाता अनुपस्थित मिला, तो मतदाता के समक्ष 27 फरवरी को घर पर मतदान करने का अंतिम मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed