{"_id":"a3c30a5f1c298eb244b44e676b07fd15","slug":"the-electricity-supply-faild-for-all-the-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के बीच रिकार्ड विद्युत कटौती व व्यवधान ने जिला मुख्यालय की 80 हजार से अधिक आबादी में हाहाकार मचा दिया है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार भोर से ही बदतर विद्युत आपूर्ति का दौर शुरू हुआ, जो लगभग पूरे दिन चला।
पूरे दिन में उपभोक्ताओं को बमुश्किल दो घंटे की ही विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकी। जो बिजली मिली भी, उसमें बार बार की ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या उत्पन्न होती रही। नतीजा यह रहा कि एक तरफ जहां भीषण गर्मी से लोग त्रस्त रहे, वहीं इसका प्रतिकूल प्रभाव घरेलू व व्यवायिक कार्यों पर भी पड़ा।
विद्युत चालित उद्योगधंधे लगभग पूरी तरह ठप रहे। पावरलूमों की खटरपटर बंद रही, तो आटा चक्की व आरा मशीनें भी ठप रहीं। इससे संबंधित लोगों को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बदतर विद्युत आपूर्ति का प्रतिकूल प्रभाव राजकीय कार्यों पर भी पड़ा।
विज्ञापन
जिन कार्यालयों पर जनरेटर की सुविधा है, वहां तो फिर भी जनरेटर का संचालन कर कार्य किया गया, लेकिन जहां यह सुविधा नहीं है, वहां व्यापक मुश्किलें हुईं। बदतर विद्युत आपूर्ति का दौर बीते तीन दिनों से जिला मुख्यालय पर कुछ अधिक ही है। न तो दिन में बिजली रहती है और न ही रात में।
बुधवार को भी एक तरफ जहां लगभग पूरे दिन बिजली ठप रही, वहीं बुधवार रात्रि भी उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल सकी। इससे उपभोक्ताओं में पावर कारपोरेशन अधिकारियों के प्रति व्यापक आक्रोश है। उपभोक्ता रामनरेश व संजीव ने कहा कि पावर कारपोरेशन को आम लोगों के हित की कोई फिक्र नहीं है।
तापमान बढने के साथ ही बदतर विद्युत आपूर्ति का दौर भी तेज हो गया है। कहा कि रोस्टर के अनुसार बिजली मिलना दूर, जो बिजली मिल भी रही है, उसमें लो वोल्टेज व बार बार की ट्रिपिंग होती रहती है। उपभोक्ता शहाब परवेज व अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि विद्युत आपूर्ति में सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि भी पूरी तरह लापरवाह बने हुए हैं।
नए रोस्टर के अनुसार भी जिला मुख्यालय को मात्र 14 घंटे की ही बिजली उपलब्ध हो रही है। लगभग दस घंटे की बिजली कटौती हो रही है। रोस्टर के अनुसार प्रात: 5 बजे से 8 बजे, प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे, अपराहन 3 बजे से सायं साढ़े 6 बजे व रात्रि 11 बजे से रात्रि 12 बजे तक बिजली कटौती का रोस्टर है।
अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने बताया कि जो बिजली मिल रही है, उसे रोस्टर के अनुसार वितरित किया जा रहा है। यदि कहीं कोई तकनीकी खराबी होती है, तो उसे तत्काल दूर कर आपूर्ति बहाल की जाती है।