{"_id":"24c9527db95dddb6d833d88f116a1297","slug":"the-elderly-and-handicapped-beat-the-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गों व निशक्तों ने दी मौसम को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गों व निशक्तों ने दी मौसम को मात
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम में आए बदलाव के चलते शुरुआती दौर में तो मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसरा, लेकिन समय बीतने के साथ ही मतदान केंद्रों पर वृद्धों व निशक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। वृद्ध व निशक्तों का उत्साह मौसम पर भारी पड़ा।
अकबरपुर ब्लॉक के मतदान केंद्र बरधाभिउरा पर पुत्र के साथ मतदान करने आए 65 वर्षीय कलपू ने बताया कि उन्होंने अब तक सभी चुनावों में मताधिकार का प्रयोग किया है। कहा कि सभी को बढ़ चढ़कर मतदान में भाग लेना चाहिए।
मतदान केंद्र कटरिया सम्मनपुर पर मिले 68 वर्षीय बाबूराम तिवारी व 64 वर्षीय रामगोपाल ने कहा कि मतदान एक कर्तव्य है। टांडा ब्लॉक के सूरापुर मतदान केंद्र पर मिली 70 वर्षीय शकुंतला अपने रिश्तेदार के साथ मतदान करने पहुंची। कहा कि गांव की सरकार चुनने में सभी को बढ़ चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
अकबरपुर ब्लॉक के बरधाभिउरा मतदान केंद्र पर मिले दोनों पैरों से नि:शक्त राजू जायसवाल ने कहा कि उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग करने में निशक्तता को कभी बाधा नहीं बनने दिया। मतदान केंद्र नौगवां में मिले निशक्त संतराम ने कहा कि निशक्त हैं, तो क्या हुआ, उन्हें जो अधिकार मिला है, उसका प्रयोग तो करना ही है।
इसमें न तो मौसम रुकावट डाल सकता है और न ही निशक्तता। टांडा ब्लॉक के मतदान केंद्र दहियावर में मिले निशक्त मोहम्मद रईस व खासपुर मतदान केंद्र पर मिली निशक्त इंद्रावती ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बाद भी उनमें मताधिकार का जज्बा कम नहीं हुआ। कहा कि सभी को अपने अधिकार का बढ़ चढ़कर प्रयोग करना चाहिए।