{"_id":"617c414d6da6ec337e400786","slug":"the-district-ranked-first-in-the-implementation-of-development-works-and-programs-ambedkar-nagar-news-lko602350764","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जिले को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जिले को प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जनपदों के विकास कार्यों की सितंबर की जारी प्रगति रिपोर्ट सूची में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल हुआ है। मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के 37 बिंदुओं के 35 विभिन्न विभागों के कार्यक्रमों में उपलब्धि के आधार पर यह रैंक निर्धारित हुई है। इस पर डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों की बेहतर कार्यशैली की सराहना करते हुए आगे भी पूरी निष्ठा के साथ काम करने का आह्वान किया है। डीएम ने इस उपलब्धि का श्रेय सीडीओ व उनके नेतृत्व में पूरी टीम को दिया है।
प्रदेश का कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग सभी जिलों में चल रहे विकास कार्यों की प्रत्येक माह समीक्षा रिपोर्ट तैयार करता है। सितंबर 2021 की 75 जनपदों की तैयार रिपोर्ट में जिले को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। जिले को 50 कार्यक्रमों में ए रैंक मिली है, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने कहा कि यह सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से सफलता मिली है। सीडीओ घनश्याम मीणा व उनके नेतृत्व में टीम के अथक प्रयासों से अच्छे नतीजे आए हैं। आगे भी सभी को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से जुटे रहने की जरूरत है।
बताया कि मुख्यमंत्री के शीर्ष प्राथमिकता कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्री रोजगार गारंटी योजना, सामाजिक वनीकरण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता सहित विभिन्न कार्यक्रम शामिल हैं। जिले के प्राप्तांक का प्रतिशत शत-प्रतिशत रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सामुदायिक शौचालय निर्माण की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, नहरों में टेल तक पानी, शादी अनुदान योजना, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम, छात्रवृत्ति वितरण, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि कार्यक्रमों में जिले का प्राप्तांक शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
सीडीओ घनश्याम मीणा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विभागों से इसी तरह पूरी सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया। कहा कि कोई भी कार्य जब जिम्मेदारीपूर्वक टीम भावना के साथ किया जाता है तो उसका परिणाम सुखद ही आता है। कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का लक्ष्य होना चाहिए कि सरकार की ओर से जनता के लिए जो भी योजना लागू की जाती है, उसे पूरी पारदर्शिता व तत्परता के साथ पात्रों तक पहुंचायी जाए। कहा कि सभी के सहयोग से जनपद को विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त होना गौरव की बात है। इस पर न सिर्फ अधिकारियों व कर्मचारियों को गर्व करना चाहिए, बल्कि आम जनता के लिए भी यह खुशी का मौका है। आम जनता के सहयोग से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।