फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The decision of caste census has taken away the sleep of Rahul and Akhilesh: Keshav

जातीय जनगणना के फैसले से उड़ी राहुल-अखिलेश की नींद : केशव

Thu, 01 May 2025 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The decision of caste census has taken away the sleep of Rahul and Akhilesh: Keshav
जनसभा को संबो​धित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के कटारिया बाग में नारायण फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती समारोह का बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जातीय जनगणना का ऐतिहासिक फैसला लिया है। सपा, कांग्रेस को लग रहा था कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं कराएगी, लेकिन हमारी पार्टी बस सही समय का इंतजार कर रही थी। इस फैसले के बाद राहुल-अखिलेश की नींद उड़ गई है। दोनों को रात में नींद की गोली खाकर सोना पड़ा।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि जातीय जनगणना के बाद पिछड़े, दलितों समेत समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएं तैयार होंगी, जिसका समुचित लाभ जनता को मिलेगा। श्रमिक दिवस पर आज ही के दिन मोदी जी ने वर्ष 2017 में लाल बत्ती का कल्चर खत्म कर दिया था। जातीय जनगणना के फैसले के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं। अब सही मायनों में सामाजिक न्याय होगा।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा, कहा कि वह फर्जी पीडीए के नाम पर परिवार डेवलपमेंट एजेंसी चलाते हैं। गुंडों, अपराधियों, माफियाओं, दंगाइयों का संरक्षण करते हैं। कल के जाति जनगणना के फैसले से उनके पीडीए की हवा निकल गई। वर्ष 2012 से 2017 तक वह सिर्फ एक ही जाति के मुख्यमंत्री बनकर रह गए। आज समाज की एकता को बनाए रखते हुए पिछड़ों को मुख्यधारा में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुर्सी संभाली, सभी विपक्षी दल उन्हें हटाने का षड्यंत्र कर रहे हैं, लेकिन देश की जनता समर्थन में खड़ी है। 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन ने जनता को गुमराह किया। उनकी साजिश भले 2024 चुनाव में सफल हो गई, लेकिन उसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली में भाजपा की जीत हुई।
-----------------------
2027 में अंबेडकरनगर दोहराएगा 2017
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में हमें जिले से भले एक भी सीट न मिली हो, लेकिन पूरा विश्वास है कि 2027 के विधानसभा चुनाव अंबेडकरनगर की पांचों सीट हम ही जीतेंगे। सबका साथ, सबका विकास डबल इंजन सरकार ने ही किया है।
------------

पाकिस्तान की हालत और होगी बदतर
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारे देश को दुश्मनों की कुदृष्टि लगी है। पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दाेष पयर्टकों को मारा। अगर वे बहुत बड़े वीर थे, तो हमारे देश की सीमाओं में तैनात जवानों से भिड़ते। यह वही भारत की सेना है, जिसने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया था। भारतीय सेना को छूट दी गई है। हमारे कूटनीतिक फैसले से ही पाकिस्तान बौखलाया है। ऐसे में जब हमारी सेना मोर्चा खोलेगी, तब पाकिस्तान की हालत और बदतर हो जाएगी।
--------------
चंद्रगुप्त मौर्य ने रखी थी अखंड भारत की नींव
डिप्टी सीएम ने कहा कि सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य ने अखंड भारत की स्थापना में अहम योगदान दिया था। इस मौके पर सदरपुर, कटरिया याकूबपुर में सम्राट अशोक की लाट का प्रतीकात्मक रूप से अनावरण भी किया। कार्यक्रम संयोजक विवेक मौर्य ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी डिप्टी सीएम ने निरीक्षण किया। केशव प्रसाद मौर्य का आगमन दोपहर 12 बजे प्रस्तावित था, लेकिन लखनऊ में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से वह करीब ढाई घंटे की देरी से यहां पहुंचे।

-------------------
भाजपाइयों ने किया स्वागत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हवाई पट्टी पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमाशंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारती सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article