{"_id":"68b34790eaaf3704d400e2e4","slug":"the-corporation-will-run-62-buses-for-pet-candidates-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-141138-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए 62 बसें चलाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए 62 बसें चलाएगा निगम
Sun, 31 Aug 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर रोडवेज डिपो में मौजूद बसें।-
अंबेडकरनगर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) जिले के 21 केंद्रों पर छह व सात सितंबर को आयोजित होगी। इस परीक्षा में आने वाले 38784 अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम 62 बसों का संचालन करेगा।
इन अभ्यर्थियों को अकबरपुर डिपो की बसें कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, बस्ती, आजमगढ़, दिल्ली व अन्य रूट का सफर कराएंगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर कुछ बसों को रिजर्व भी रखा गया है। बस स्टैंड पर अव्यवस्था न हो, इसके लिए विशेष प्रबंधन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए पीने के पानी, बैठने की सुविधा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के बाद उसे वापस भेजने के लिए अलग से एक-एक कर्मचारी तैनात रहेंगे। हर तरह से निगरानी व व्यवस्था बनाए रखने के लिए बस स्टेशन में कंट्रोल रूम से जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा जाम की समस्या से बचने के लिए गार्ड भी लगा रहेगा।