फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The concern of farmers increased due to drizzling rain

रिमझिम बारिश से बढ़ी किसानों की चिंता

Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The concern of farmers increased due to drizzling rain
अंबेडकरनगर। मौसम में हुए अचानक बदलाव ने फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शुक्रवार को लगभग पूरे दिन आसमान में बादलों की लुकाछिपी के बीच रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इससे एक तरफ जहां मौसम में हुए बदलाव से ठंड का असर बढ़ गया है, वहीं धान की कटाई, मड़ाई व गेहूं की बोआई आदि में जुटे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों को चिंता है कि काफी मशक्कत के बाद खेतों में तैयार हुई धान की फसल अब यदि भारी बारिश हुई तो तगड़ी चपत लग जाएगी। एक तरफ जहां धान की फसल को नुकसान होगा, वहीं रबी फसल की बोआई पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। इससे किसानों को दोहरा नुकसान होने का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

जिले में चल रही धान फसल की कटाई व रबी फसल की बोआई के बीच शुक्रवार को आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। कई बार हुई रिमझिम बारिश किसानों की धड़कन बढ़ा रही थी। सुबह ही आसमान में बादलों को देखकर किसानों की चिंता बढ़ने लगी थी। इन दिनों किसान धान की कटाई, मड़ाई कार्य में तेजी से जुटे हैं। कोई मजदूरों से कटाई करा रहा है तो कोई कंबाइन के माध्यम से फसलों की कटाई कराने में जुटा है। तेजी से अपनी तैयार फसल को घर के अंदर पहुंचाने के लिए किसान बेचैन हैं।
विज्ञापन

फसल तैयार करने में प्रकृति की मार झेल चुके किसान फिर मौसम में हुए बदलाव से परेशान हैं। इन दिनों तराई क्षेत्र में किसानों के धान फसल की कटाई तेजी से चल रही है। खेतों से फसल काटने के बाद किसान धान को सुखा रहे हैं। ऐसे में मौसम खराब हो जाने से किसान फसलों के भीगने के भय से परेशान हैं। इतना ही नहीं यदि भारी बारिश हो जाती है तो रबी फसल की बोआई में जुटे में किसानों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अचानक मौसम में हुए इस परिवर्तन ने आम नागरिकों की भी मुश्किल बढ़ा दी है। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहने व कई बार रिमझिम बारिश होने से आम नागरिक भी परेशान दिखे। बादलों के चलते मौसम और ज्यादा ठंड हो गया। इससे लोगों को शाम होने से पहले ही ठंड का आभास हुआ। लोगों का कहना है कि यदि बारिश हो गई तो ठंड भी तेजी से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed