फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The case will be filed against excise officer

आबकारी अधिकारी के खिलाफ दर्ज होगा केस

Sun, 23 Aug 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 23 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
जिले के ताड़ी विक्रेताओं ने जिलाधिकारी को इस आशय का शपथपत्र भी दिया था। जांच टीम ने उन पर कार्रवाई की संस्तुति की है। ज़ल्द की उनके खिलाफ कोतवाली में केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसके ्लावा विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मामले में जिला प्रशासन के सख्त तेवर के देखते हुए आबकारी अधिकारी चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए हैं।
 
मालूम हो कि जिले के 58 ताड़ी विक्रेताओं ने लाइसेंस नवीनीकरण न होने के मुद्दे को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर डीएम से शिकायत की थी। इस पर डीएम ने अपने स्तर से पूछताछ की थी। इस दौरान 43 ताड़ी विक्रेताओं ने आबकारी अधिकारी पर वसूली का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


यही नहीं उन्होंने इस बाबत का लिखित शपथ पत्र भी डीएम को सौंपा। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय के नेतृत्व में एसडीएम सदर व जिला विकास अधिकारी की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच शुरू होने से पहले जिला आबकारी अधिकारी ने अपने खिलाफ साजिश की आशंका जताई थी। इसके बाद वे चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए। जांच टीम ने मामले में वीडियोग्राफी के बीच ताड़ी लाइसेंसधारकों का बयान दर्ज किए। इनमें ताड़ी विक्रेताओं ने लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए रकम धन लिए जाने की बात कही।

जांच के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। इसमें टीम ने जिला आबकारी अधिकारी पर समुचित धाराओं में केस दर्ज कराने की संस्तुति की है। इसके साथ ही विभाग के राजस्व वृद्धि को प्रभावित करने तथा जिम्मेदारी का समुचित पालन न करने का आरोप लगाते हुए विभागीय कार्रवाई की जरूरत पर भी जोर दिया है।


जांच टीम की रिपोर्ट के बाद अब माना जा रहा है कि एक दो दिन में ही जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज हो जाएगा। जिलाधिकारी विवेक ने जांच रिपोर्ट मिलने की पुष्टि की है। इस बाबत उनका कहना है कि जांच समिति की रिपोर्ट के अनुरूप ही आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed