{"_id":"66d77eafc6dce53ec2025a69","slug":"the-bus-will-run-from-shringi-rishi-ashram-to-prayagraj-via-bhiti-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-120603-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: श्रृंगी ऋषि आश्रम से भीटी होते हुए प्रयागराज तक चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: श्रृंगी ऋषि आश्रम से भीटी होते हुए प्रयागराज तक चलेगी बस
Wed, 04 Sep 2024 02:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
श्रृंगी ऋषि से रवाना होती रोडवेज की बस।
अंबेडकरनगर। जिले की सीमा पर स्थित अयोध्या जिले के प्रसिद्ध पौराणिक स्थल श्रृंगी ऋषि आश्रम से प्रयागराज तक जाने वाली दो बस का संचालन मंगलवार को शुरू हुआ। अकबरपुर डिपो से इस बस सेवा से दोनों जनपद के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक अभय सिंह ने गोसाईगंज बाजार से फीता काटकर सेवा का शुभारंभ किया।
श्रृंगी ऋषि आश्रम को बस सेवा से जोड़ने की मांग लंबे समय से चल रही थी। बीते दिनों परिवहन निगम ने बस सेवा संचालन का निर्णय लिया। इस सेवा के लिए अकबरपुर डिपो को जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी कहा गया कि इसके लिए ऐसे मार्ग का चयन किया जाए जहां पर बस की सेवा कम हो जिससे पर्यटकों के साथ प्रयागराज पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिल सके। परिवहन कार्यालय के अनुसार श्रृंगी ऋषि आश्रम से प्रयागराज तक 29 स्थानों पर बस का स्टॉपेज बनाया गया है। बस महबूबगंज से भीटी, सुल्तानपुर होते हुए प्रयागराज तक जाएगी। इसके लिए एक तरफ से कुल 241 रुपये देने होंगे।
लोगों ने जताई खुशी
श्रृंगी ऋषि आश्रम से बस सेवा के संचालन से लोगों ने खुशी का इजहार किया। भीटी के पवन सिंह ने कहा कि यह एक सराहनीय कदम है। पूर्णिमा व कार्तिक अमावस्या को भारी भीड़ होती है। टेमा के उमाशंकर मिश्र ने कहा कि भीटी से बस सेवा के संचालन से अब प्रयागराज तक जाने में आसानी हो जाएगी। तेजापुर के योगेंद्र सिंह व भीटी के जुनैद ने कहा कि लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे। अब जनता की यह मांग पूरी हुई है।
विज्ञापन
शुरू हुआ संचालन
डिपो की दो बसों को मंगलवार से श्रृंगी ऋषि आश्रम से प्रयागराज के लिए चालू किया गया है। एक बस प्रयागराज तो दूसरी बस आश्रम में रात्रि पड़ाव करेगी। इसके बाद सुबह दोनों तरफ से बस का संचालन होगा। -सीवी राम, एआरएम