{"_id":"5835d95a4f1c1b234113bfa1","slug":"the-body-of-aged-found-near-the-brick-kiln","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे के पास मिला वृद्ध का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्ठे के पास मिला वृद्ध का शव
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अहिरौली अंतर्गत ग्रामसभा प्रतापपुर चमुर्खा के मजरा मड़ियवा में राजितराम के भट्ठे के पास बुधवार भोर में एक वृद्ध का शव पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। जानकारी होते ही पहुंचे मृतक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की और इसे सामान्य मौत बताते हुए कोई तहरीर देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के मड़ियवा गांव में उस समय अफरा-अफरी मच गई जब कुछ लोगों ने गांव के बाहर स्थित ईंट भट्ठे के निकट एक शव पड़ा होने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद भी जब शव की शिनाख्त नहीं हुई तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना अहिरौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज पंत दलबल के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
शव को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल की। इस बीच जानकारी होने पर पहुंचे बाला पैकोली गांव निवासी मृतक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त लल्लन मौर्य (75) पुत्र रामरतन के रूप में की। ग्रामीणों के मुताबिक लल्लन कई दिनों से गांव निवासी राजमणि यादव के यहां रहते थे। बुधवार सुबह अचानक उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्रों ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन