फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The bodies of couple were found in farm, sensation

खेत में मिले प्रेमी युगल के शव, सनसनी

Sat, 22 Aug 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 22 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रत्यक्ष तौर पर शरीर में चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस दोनों के खुदकुशी किए जाने की बात कह रही है। उउधर पुलि का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ  हो सकेगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सेठाकला गांव में शनिवार दोपहर को खेत को जा रहे ग्रामीणों ने गांव के पास स्थित धान के दो खेतों में एक युवक व एक किशोरी का शव देखे। खबर मिलने पर तमाम अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने किशोरी की पहचान गांव निवासिनी विनीता (17) पुत्री कतवारु के रूप में की। युवक का काफी देर तक कोई शिनाख्त नहीं की जा सकी। बाद में मौके पर पहुंची विनीता की मां कलावती ने पुत्री के साथ ही युवक की पहचान छितूनी मलिकपुर निवासी अशोक यादव के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृत युवक का असली नाम जितेन्द्र यादव (18) पुत्र  त्रिभुवन यादव है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की तलाश कराई तो कुछ दूरी पर ही किशोरी व युवक का चप्पल मिलने के साथ ही दुपट्टा भी खेत की मेड़ पर रखा मिला।  

दोनों के शरीर नीले पड़ चुके थे। शरीर पर प्रत्यक्ष रूप से चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि मौके पर कोई विषाक्त पदार्थ या अन्य सामाग्री नहीं मिली, जिससे आत्महत्या की पुष्टि हो सके। दोपहर बाद तक युवती के पिता मौके पर नहीं पहुंच सके थे।

एसपी पंकज ने बताया  कि मामला अब तक आत्महत्या का ही लग रहा है। शरीर नीला पड़ने के साथ मौके पर कुछ उल्टी भी पाई गई। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विनीता  की मां कलावती ने बताया कि उनकी पुत्री मालीपुर थाना क्षेत्र के एक  विद्यालय में पढ़ने के लिए शुक्रवार प्र ात: घर से निकली थी। इसके बाद से वह  वापस नहीं लौटी। उसकी काफी खोजबीन की गई।

शनिवार को भी लगातार तलाश की जा  रही थी। इस बीच शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। बताया कि विनीता का विवाह  बीते फरवरी माह में जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किया गया था।

मृत  युवक व किशोरी के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक लगते  ही परिजनों ने किशोरी का विवाह जैतपुर थाना क्षेत्र में कर दिया था। इसके  बाद भी दोनों का मिलना जुलना बना हुआ था।


युवक के परिजन भी लड़की के गैर  जाति के होने के कारण इस संबंध को लेकर राजी नहीं थे, लेकिन युवक लगातार  किशोरी को अपनाने पर अड़ा हुआ था। इस घटना को प्रेमी युगलों की जिद् का  परिणाम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed