फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The balloting of third face election today

तीसरे चरण का मतदान आज, 1656 प्रत्याशी मैदान में

Fri, 16 Oct 2015 10:32 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
इसमें अकबरपुर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के छह पद के लिए 119 व टांडा ब्लॉक में 5 पद के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। अकबरपुर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत के 152 के लिए 774 व टांडा में 136 पदों के लिए 710 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए दोनों ब्लॉकों में कुल 258 मतदान केंद्र व 593 मतदेय स्थल हैं। शुक्रवार को दोनों ब्लॉकों के लिए 593 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई, जिसमें 2 हजार 372 कर्मचारी शामिल हैं। किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए कुल 61 पोलिंग पार्टियां व 244 कर्मचारी रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन


 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में रामनगर, बसखारी व जहांगीरगंज तथा दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी विकास खंडों में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव सकुशल निपटने के बाद अब तीसरे चरण में अकबरपुर व टांडा ब्लॉक में शनिवार को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकबरपुर ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के छह पद के सापेक्ष 119 प्रत्याशी व टांडा ब्लॉक में 5 पद के लिए 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। अकबरपुर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 152 पद के लिए 774 व टांडा विकास खण्ड में 136 पद के लिए 710 प्रत्याशी मैदान में हैं।
ऐसे में दोनों ब्लॉक में जिला पंचायत सदस्य के 11 पद के लिए कुल 172 प्रत्याशी, जबकि क्षेत्र पंचायत के 288 पद के लिए 1484 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों के भाग्य का अकबरपुर ब्लॉक में कुल 2 लाख 25 हजार 291 व टांडा ब्लॉक में 1 लास्त्रत्त्ख 97 हजार 1स्त्रत्त्04 मतदाता मताधिकार का प्रयोग कर फैसला करेंगे।

    चुनाव प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को अकबरपुर विकास खण्डों के 137 मतदान केंद्रों व 329 मतदेय स्थलों के लिए 329 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जिसमें कुल 1 हजार 316 कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा 22 पार्टियों के 88 कर्मचारियों को अतिरिक्त रखा गया है। इसी प्रकार टांडा विकास खण्ड के 121 मतदान केंद्रों व 264 मतदेयस्थलों के लिए 264 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जिसमें कुल 1 हजार 56 कर्मचारी शामिल रहे। इसके अलावा 39 पोलिंग पार्टियों में 156 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया। इस प्रकार दोनों विकास खण्डों में कुल 258 मतदान केंद्रों के 593 मतदेयस्थलों पर 593 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं, जिसमें 2 हजार 372 कर्मचारी शामिल रहे। साथ 61 पोलिंग पार्टियों के 244 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed