फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The assets of the municipality will be protected

नगर पालिका की परिसंपत्तियों की होगी सुरक्षा

Mon, 01 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
The assets of the municipality will be protected
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित आठ परिसंपत्तियों पर कब्जा करने वालों के लिए बुरी खबर है। नगर पालिका परिषद अब ऐसी संपत्तियों पर एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से न सिर्फ बाउंड्रीवाल का निर्माण कराएगा, बल्कि लोरपुर में जर्जर हो चुके पंचायत भवन का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। 14वें वित्त आयोग के तहत होने वाले कार्य में अरसे से मीरानपुर मोहल्ले में होलिका दहन स्थल के विवाद को भी समाप्त करने के लिए संबंधित स्थल पर बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

निष्प्रयोज्य पड़ी परिसंपत्तियों को प्रयोग में लाने के लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने बड़ा कदम उठाया है। अकबरपुर पालिका परिषद क्षेत्र में तमाम ऐसी संपत्तियां हैं, जो अरसे से निष्प्रयोज्य पड़ी हैं। ऐसी संपत्तियों पर कई जगह अवैध कब्जा भी कर लिया गया है। ऐसी ही आठ परिसंपत्तियों पर अकबरपुर नगर पालिका परिषद ने अब विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी है। 14वें वित्त आयोग के तहत एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से प्रथम चरण में संबंधित भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद क्षेत्रफल के आधार पर सामुदायिक केंद्र तथा बारात घर का निर्माण होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अकबरपुर के अधिशाषी अधिकारी सुरेश मौर्या ने बताया कि मीरानपुर मोहल्ले में स्थित होलिका दहन स्थल को लेकर अरसे से विवाद चला आ रहा है। इसे दूर करते हुए संबंधित भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। लोरपुर स्थित पंचायत भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। इसके जीर्णोद्धार के साथ ही बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। मिर्जापुर स्थित रामलीला मैदान पर बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। लोरपुर स्थित मलिक बाबा मजार की भी बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा बभनगवां, सिझौली, लोरपुर, मानसनगर कॉलोनी स्थित नगर पालिका की भूमि पर बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। इसके लिए अकबरपुर नगर पालिका परिषद बोर्ड से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य के लिए पर्याप्त है राशि
अकबरपुर नगर पालिका परिषद की आठ परिसंपत्तियों के रखरखाव के लिए बीते दिनों कार्ययोजना तैयार की गई थी। 14वें वित्त आयोग के तहत सभी कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका के पास पर्याप्त राशि है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
- सरिता गुप्ता, चेयरमैन अकबरपुर नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed