फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The 35 kilometer journey passes with jolts

Ambedkar Nagar News: हिचकोले खाते गुजरता है 35 किलोमीटर का सफर

Mon, 02 Sep 2024 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
The 35 kilometer journey passes with jolts
गौहन्ना चौराहे पर गड्ढे में तब्दील हुआ हाईवे - संवाद
अंबेडकरनगर। टांडा से बांदा तक जाने वाले नेशनल हाईवे-128 पर यात्रियों का सफर हिचकोले खाते गुजरता है। हाईवे जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही अप्रोच मार्ग भी गड्ढों में बदल चुके हैं। नेशनल हाईवे होने के बावजूद इस सड़क का हाल ग्रामीण इलाकों की छोटी सड़कों से भी बदतर है।
विज्ञापन

जिले में 35 किमी लंबा राष्ट्रीय राज मार्ग मौजूदा समय में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। महरुआ से टांडा के बीच सड़क पर दुर्घटना को देखते हुए कई स्थानों को हाॅट स्पॉट और ब्लैक स्पॉट भी बना दिया गया है। इसके बावजूद एनएचएआई द्वारा कोई ठोस कदम न उठाए जाने के कारण आए दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लगभग तीन माह पहले मरम्मत तो कराई गई थी लेकिन लोगों का आरोप है कि घटिया कार्य कराए जाने के चलते कुछ ही दिनों में फिर सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। इतना ही नहीं अकबरपुर शहर को जोड़ने वाले दोनों अप्रोच मार्ग (मालीपुर और बसखारी मार्ग) भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन


महरुआ और भिखारीपुर ब्लैक स्पॉट घोषित
बीते दिनों यातायात सर्वे में दो स्थान महरुआ चौराहा और भिखारीपुर को ब्लैक स्पॉट बनाया गया है। साथ ही टीम ने गौहन्ना चौराहा, मालीपुर अप्रोच मार्ग, न्योतरिया व सम्मोपुर को भी दुर्घटना बहुल क्षेत्र में दर्ज किया है। इसके बावजूद इन सभी जगहों पर सड़क अत्यंत क्षतिग्रस्त है। इससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि सड़कों के खराब होने की जानकारी एनएचएआई को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जताई नाराजगी
अकबरपुर के रामकेश शर्मा ने कहा कि यह राजमार्ग ग्रामीण क्षेत्र की सड़क से भी ज्यादा खराब हो गया है। इसे लेकर प्रशासन को कठोर कदम उठाना चाहिए। महरुआ के विशाल सिंह ने कहा कि शुरू से ही निर्माण में बरती गई मनमानी के चलते सड़क इतनी जल्दी दोबारा बदहाल हो गई है। आए दिन गड्ढों को बचाने में दुर्घटना होती रहती है। भिखारीपुर के सुरेंद्र यादव ने कहा कि सड़क निर्माण में बरती गई मनमानी की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। यह नेशनल हाईवे लोगों को लाभ पहुंचाने के बजाए मुसीबत का सबब बन गया है।

भेजा गया पत्र
सड़क की मरम्मत के लिए एनएचएआई को पत्र भेजा गया है। साथ ही मौखिक निर्देश भी दिए गए हैं। जल्द ही व्यवस्था में सुधार होगा। - डाॅ. सदानंद गुप्त, एडीएम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed